Nepal के Deputy Prime Minister की संसद सदस्यता रद्द, दो देशों की नागरिकता रखने पर हुई कार्रवाई

कोर्ट ने देश के कानून को तोड़ने का आरोपी माना है। नेपाल में दोहरी नागरिकता का प्राविधान नहीं है।

Dheerendra Gopal | Published : Jan 27, 2023 1:13 PM IST / Updated: Jan 27 2023, 06:47 PM IST

नई दिल्ली। नेपाल के उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। रवि लामिछाने की सदस्यता को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया है। उप प्रधानमंत्री के पास दो देशों की नागरिकता है। वह अमेरिकी और नेपाली नागरिक हैं। कोर्ट ने देश के कानून को तोड़ने का आरोपी माना है। नेपाल में दोहरी नागरिकता का प्राविधान नहीं है।

छोड़ना पड़ सकता है उप प्रधानमंत्री का पद

डिप्टी प्रधानमंत्री रवि लामिछाने की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद उनको अपना पद भी छोड़ना पड़ेगा। जल्द ही रवि लामिछाने को उप प्रधानमंत्री पद भी छोड़ना पड़ेगा। लामिछाने पर विपक्ष ने आरोप लगाया था कि उनके पास अमेरिका और नेपाल की दोहरी नागरिकता है। इसके बाद कार्रवाई की गई है।

Share this article
click me!