Nepal Violence: प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी को जिंदा जलाया

Published : Sep 09, 2025, 06:11 PM ISTUpdated : Sep 09, 2025, 07:07 PM IST
Nepal protest former PM Jhalanath Khanal house burnt

सार

नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी राजलक्ष्मी की हत्या कर दी। पहले उन्हें बेरहमी से पीटा गया फिर जिंदा जला दिया गया। झालानाथ के घर को भी भीड़ ने फूंक दिया। नेपाल की सेना ने लोगों से शांति की अपील की है।

Nepal Protests: नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार को जिंदा जलाकर मार डाला। उग्र भीड़ ने काठमांडू के दल्लू इलाके में स्थित झालानाथ के घर पर हमला किया। इस दौरान राजलक्ष्मी को पीटा गया। प्रदर्शनकारियों ने राजलक्ष्मी को जला दिया। उनके घर को भी आग लगाई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार राज्यलक्ष्मी को गंभीर हालत में कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

केपी शर्मा ओली के घर को जलाया

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली के घर को भी जलाया। ओली ने मंगलवार को इस्तीफा दिया। नेपाल में हो रही हिंसा के बीच एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें 65 साल के वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल को काठमांडू की सड़कों पर दौड़ाया गया। वीडियो में दिखाया गया है कि मंत्री को लात-घूंसों से पीटा गया।

 

 

नेपाल की सेना ने प्रदर्शनकारियों से की शांति की अपील

नेपाल की सेना ने प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की है। सेना ने लोगों से सामाजिक सद्भाव, शांति और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने में रचनात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया है। नेपाल आर्मी ने बयान जारी कर हिंसक घटनाओं में हुई जान-माल की हानि और सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। सेना ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और सहानुभूति व्यक्त की है। इसके साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

यह भी पढ़ें- Nepal Protests: विदेश मंत्री को मारा, कपड़े फाड़कर पूर्व PM को पीटा- देखें खौफनाक वीडियो

सेना ने कहा,

नेपाल और नेपाली जनता के हित में सदैव समर्पित नेपाली सेना राष्ट्रीय स्वतंत्रता, संप्रभुता, भौगोलिक अखंडता, राष्ट्रीय एकता और नेपाली जनता की सुरक्षा की अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वह सभी से विशेषकर युवाओं से इन कठिन परिस्थितियों में सामाजिक सद्भाव, शांति और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने में रचनात्मक भूमिका निभाने की अपील करती है।

 

यह भी पढ़ें- Nepal Protests: राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने दिया इस्तीफा, भारत ने जारी की एडवाइजरी, फ्लाइट रद्द

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पुतिन अब तक एक बार भी पाकिस्तान क्यों नहीं गए? पाक एक्सपर्ट ने खुद गिनाई वजह
13 लोगों के हत्यारे को पीड़ित के 13 वर्षीय रिश्तेदार ने 80 हजार लोगों के सामने दी फांसी