नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी व विदेश मंत्री आरजू राणा पर जानलेवा हमला किया। बड़ी बेरहमी से उनकी पिटाई की। घटना के वीडियो सामने आए हैं।
Nepal Gen Z Protests: नेपाल में सोशल मीडिया पर लगाए गए बैन के चलते सोमवार को शुरू हुए विरोध प्रदर्शन ने मंगलवार को बेहद हिंसक रूप ले लिया। राजधानी काठमांडू समेत दूसरे शहरों में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हिंसा की। पुलिस और सेना के जवानों ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश नहीं की। इसका नतीजा रहा कि पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी व विदेश मंत्री आरजू राणा पर जानलेवा हमला हुआ।
शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी पर प्रदर्शनकारियों ने किया हमला
काठमांडू में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी व विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा पर हमला किया। उन्हें बड़ी बेरहमी से पीटा गया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। एक वीडियो में दिख रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने जमकर आगजनी की है। अफरा-तफरी मची है। इसी बीच नेपाल की विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा नजर आती हैं। प्रदर्शनकारियों ने उनकी पिटाई की थी। इसके बाद पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा नजर आते हैं। उग्र भीड़ ने उनका सिर फोड़ दिया। इसके चलते निकले खून से उनके कपड़े लथपथ हो गए। वह दो लोगों की मदद से चलते नजर आए।
यह भी पढ़ें- Nepal Gen Z Protests: केपी शर्मा ओली का घर जला नाचे प्रदर्शनकारी, संसद को लगाई आग, 5 वीडियो
दूसरे वीडियो में प्रदर्शनकारियों को एक व्यक्ति को पीटते देखा जा सकता है। उनके कपड़े फाड़ दिए गए थे। कुछ लोगों ने उन्हें लात मारे। इसी दौरान दूसरे लोगों ने लड़की के टुकड़े से उनके सिर पर मारा। सिर पर लगी चोट से वह तिलमिला गए। हाथ जोड़कर बख्श दिए जाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारियों के सिर पर मानों खून सवार था। लोग उन्हें बेरहमी से पीटे जा रहे थे।
यह भी पढ़ें- कौन हैं केपी शर्मा ओली? चार बार बने नेपाल पीएम, 14 साल काटे जेल और अब देना पड़ा इस्तीफा
