न्यूयॉर्क: हमलावर ने रेस्टोरेंट में खाना खा रही लड़कियों को मारा चाकू, फिर चिल्लाया- 'चाहता हूं मार डाले जाएं सभी गोरे'

Published : Dec 27, 2023, 06:27 PM ISTUpdated : Dec 27, 2023, 07:04 PM IST
One side love and knife attack in Hyderabad

सार

न्यूयॉर्क के ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल रेस्तरां में एक हमलावर ने दो लड़कियों को चाकू मार दिया। इसके बाद वह चिल्लाया, "मैं चाहता हूं कि सभी गोरे लोगों को मार डाला जाए"।

न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क में क्रिसमस के दिन एक हमलावर ने दो लड़कियों को चाकू मार दिया। CBS न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार घटना ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल रेस्तरां में हुआ। यहां दो कम उम्र की लड़कियां अपने माता-पिता के साथ खाना खा रहीं थीं। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें चाकू मार दिया। उसने एक लड़की की पीठ और दूसरी लड़की की जांघ में चाकू मारा। इसके बाद चिल्लाते हुए कहा, "मैं चाहता हूं कि सभी गोरे लोगों को मार डाला जाए"।

जिन दो लड़कियों को चाकू मारा गया वे क्रिसमस मनाने दक्षिण अमेरिका से न्यूयॉर्क आईं थीं। उनकी उम्र 14 साल और 16 साल है। घटना के बाद तुरंत दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया। उनकी जान खतरे के बाहर है। दोनों का इलाज बेलेव्यू हॉस्पिटल में चल रहा है।

लड़कियों के पास बैठने को लेकर हुआ था विवाद
हमलावर की पहचान 36 साल के स्टीवन हटचर्सन के रूप में हुई है। पहले उसने रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोगों के साथ झगड़ा किया था। इसके बाद पर्यटकों पर हमला कर दिया। हचर्सन दोनों लड़कियों के पास बैठना चाहता था, लेकिन रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया था। इसके बाद उसने झगड़ा शुरू किया और लड़कियों को चाकू मार दिया।

पुलिस को देखते ही हटचर्सन ने किया सरेंडर

दोनों लड़कियों पर हुए हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। रेस्टोरेंट में खाना खा रहे लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही हटचर्सन ने चाकू नीचे रख दिया और सरेंडर कर दिया। हटचर्सन पहले भी एक एक मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। उसपर हत्या की कोशिश, नुकसान पहुंचाने के इरादे से हमला, पूर्व दोषसिद्धि के साथ हथियार रखने और बच्चों को खतरे में डालने का आरोप लगा है।

पुलिस के अनुसार हटचर्सन को पहले भी गिरफ्तार किया गया है। उसे पहले 16 बार गिरफ्तार किया जा चुका है। वह मानसिक रूप से अस्थिर है। उसे आखिरी बार 7 नवंबर को ब्रोंक्स में एक अजनबी को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US Tourist Visa Warning: भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा झटका, बर्थ-टूरिज्म पर सख्ती क्यों बढ़ी?
"अब और बात नहीं चाहते": रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप की नाराज़गी क्यों और किससे बढ़ी?