चुनाव से पहले इस देश की पीएम ने किए राधा कृष्ण के दर्शन, पहना भगवा स्कार्फ; पूरी छोले का भी लिया आनंद

Published : Aug 10, 2020, 04:47 PM ISTUpdated : Aug 10, 2020, 04:49 PM IST
चुनाव से पहले इस देश की पीएम ने किए राधा कृष्ण के दर्शन, पहना भगवा स्कार्फ; पूरी छोले का भी लिया आनंद

सार

न्यूजीलैंड में सितंबर में आम चुनाव होने हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ऑकलैंड में स्थित राधाकृष्ण मंदिर दर्शन करने पहुंची। उन्होंने न सिर्फ यहां प्रार्थना कि बल्कि ने भारतीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। यहां उन्होंने पूरी, छोले और दाल का स्वाद चखा।   

वेलिंगटन. न्यूजीलैंड में सितंबर में आम चुनाव होने हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ऑकलैंड में स्थित राधाकृष्ण मंदिर दर्शन करने पहुंची। उन्होंने न सिर्फ यहां प्रार्थना कि बल्कि ने भारतीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। यहां उन्होंने पूरी, छोले और दाल का स्वाद चखा। 

जैसिंडा गुरुवार को मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। यहां उन्होंने मंदिर में जाने से पहले अपने जूते उतारे। यहां मंदिर के पुजारी ने उन्होंने टीका लगाया। भगवा स्कार्फ भी पहनाया। 





भारतीय उच्चायुक्त ने ट्वीट की तस्वीरें
न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त मुक्तेश परदेसी भी जैसिंडा के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरे की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा, पीएम जैसिंडा अर्डर्न के साथ 'इंडियन न्यूज लिंक' कार्यक्रम के दौरान 6 अगस्त, 2020 के कुछ बहुमूल्य पल। अर्डर्न ने राधा कृष्णा मंदिर का दौरा किया और भारतीय व्यंजन पूरी, छोले और दाल का आनंद लिया।' 
 


न्यूजीलैंड में 100 दिन से नहीं निकला कोई केस
न्यूजीलैंड उन देशों में है, जिन्होंने कोरोना को मात दे दी है। यहां पिछले 100 दिनों से कोरोना का एक भी केस नहीं मिला है। न्यूजीलैंड सरकार द्वारा प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों के लिए पीएम जैसिंडा की दुनियाभर में तारीफें हो रही हैं। जैसिंडा ने अक्टूबर 2017 में न्यूजीलैंड में पीएम पद संभाला था। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रो खन्ना का ट्रंप पर तीखा वार- 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' वाली नीति से दुनिया को खतरा
प्लास्टिक प्रदूषण संधि: भारत ने विकास के अधिकार की रक्षा पर जोर दिया