Nikki Haley US Presidential candidate: अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए निक्की हेली ने रिपब्लिकन कैंडिडेट के रूप में अपना दावा किया है। वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रत्याशिता को चुनौती दे रही हैं।
निक्की हेली, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत रह चुकी हैं। उन्होंने नई पीढ़ी का उम्मीदवार बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप को खुली चुनौती दी है। निक्की हेली अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए सामने आए कैंडिडेट्स में सबसे युवा हैं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से अपनी दावेदारी कर रहे डोनाल्ड ट्रंप काफी उम्रदराज हैं जबकि निक्की हेली महज 51 साल की हैं।
26
नई पीढ़ी के प्रत्याशी के रूप में खुद को किया पेश
दक्षिण कैरोलिना के 51 वर्षीय पूर्व गवर्नर और भारतीय प्रवासियों के बच्चे ने एक वीडियो बयान में कहा, "मैं निक्की हेली हूं और मैं राष्ट्रपति पद के लिए दौड़ रही हूं।" निक्की हेली का वीडियो कैरोलिना शहर के बामबर्ग में शूट किया गया है। वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा कि यह नई पीढ़ी के नेतृत्व का समय है। यह राजकोषीय जिम्मेदारी को फिर से खोजने, हमारी सीमा को सुरक्षित करने का समय है। यह हमारे देश, हमारे गौरव और हमारे उद्देश्य को मजबूत करने के लिए उठाया गया कदम है।
36
पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प का भी रिपब्लिकन कैंडिडेट के रूप में दावा
76 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने भी रिपब्लिकन कैंडिडेट के रूप में अपना दावा किया है। लेकिन निक्की हेली ने खुद को एक युवा, नए विकल्प के रूप में कास्ट करते हुए कहा कि अब यूथ को बागड़ोर देने का समय है।
46
वेलेंटाइन डे पर किया ऐलान
वेलेंटाइन डे पर उन्होंने अधिकारिक तौर पर यूएस प्रेसिडेंट इलेक्शन के लाए अपनी प्रत्याशिता का ऐलान किया। हेली खुद को एक चेंजमेकर के रूप में स्थापित कर रही हैं। उनका कहना है कि वह एक पार्टी और देश को फिर से जीवंत कर सकती हैं। हाल के वर्षों में देश का शासन अपना रास्ता खो चुका है। निक्की हेली ने अपने वीडियो में अपनी व्यक्तिगत पृष्ठभूमि को नस्लीय तनाव से उपजे राष्ट्र को एकजुट करने के तरीके के रूप में दिखाया।
56
मैं भारतीय प्रवासियों की गौरवशाली बेटी
हेली ने कहा, 'मैं भारतीय प्रवासियों की गौरवशाली बेटी थी। काली नहीं, गोरी नहीं। मैं अलग थी। लेकिन मेरी माँ हमेशा कहती थीं कि आपका काम मतभेदों पर ध्यान केंद्रित करना नहीं है बल्कि समानताओं पर ध्यान देना है।'
66
एनआरआई माता-पिता की संतान हैं निक्की हेली
हेली का जन्म दक्षिण कैरोलिना के बामबर्ग में हुआ था। वह भारतीय एनआरआई पंजाबी सिख माता-पिता की संतान हैं। उनका असली नाम निम्रता निक्कसी रंधावा है। उनके पिता अजीत सिंह रंधावा और उनकी मां राज कौर रंधावा पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले थे जो अमेरिका में जाकर बस गए। निक्कसी के पिता पूर्व में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे और उनकी मां ने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री प्राप्त की थी। वह अमेरिकी स्टेट में सबसे कम उम्र की गवर्नर रह चुकी हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।