Nobel Prize 2023: US Labour Economist क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

Published : Oct 09, 2023, 03:27 PM ISTUpdated : Oct 09, 2023, 04:50 PM IST
nobel prize

सार

यूएस की लेबर इकोनॉमिस्ट क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार दिया गया है।

Nobel Prize 2023: अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल प्राइज 2023 का ऐलान कर दिया गया है। यूएस की लेबर इकोनॉमिस्ट क्लाउडिया गोल्डिन को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। क्लाउडिया को यह पुरस्कार उनके महिलाओं के लेबर मार्केट आउटकम्स के एडवांस रिसर्च पर दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस ने कहा कि अमेरिकी आर्थिक इतिहासकार क्लाउडिया गोल्डिन ने महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को एडवासं करने के लिए 2023 का नोबेल अर्थशास्त्र पुरस्कार जीता है।

नोबेल पुरस्कारों में अंतिम किस्त था अर्थशास्त्र के क्षेत्र में प्राइज

अमेरिकी लेबर इतिहासकार को इकोनॉमिक्स में पुरस्कार नोबेल पुरस्कारों की अंतिम किस्त है। इस बार के नोबेल पुरस्कारों को COVID-19 वैक्सीन खोजों, परमाणु स्नैपशॉट और क्वांटम डॉट्स की खोज करने वालों के साथ-साथ एक नॉर्वेजियन नाटककार और एक ईरानी कार्यकर्ता को दिए गए हैं।

अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल की शुरूआत अल्फ्रेड नोबेल ने नहीं किया था

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार औपचारिक रूप से सर अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है। अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाने वाला यह पुरस्कार आर्थिक विज्ञान में स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार के रूप में जाना जाता है। नोबेल पुरस्कार की कीमत 11 मिलियन स्वीडिश क्राउन ($999,137) है। अर्थशास्त्र पुरस्कार डायनामाइट आविष्कारक और व्यवसायी अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा से बनाए गए विज्ञान, साहित्य और शांति के मूल पुरस्कारों में से एक नहीं है। बल्कि यह बाद में शुरू किया गया था। 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक द्वारा स्थापित और वित्त पोषित किया गया पुरस्कार है। पहला अर्थशास्त्र पुरस्कार 1969 में दिया गया था। पिछले साल पूर्व फेडरल रिजर्व अध्यक्ष बेन बर्नानके सहित अमेरिकी अर्थशास्त्रियों की तिकड़ी ने अपने शोध के लिए जीता अर्थशास्त्र का पुरस्कार जीता था।

इस साल इन्हें मिले हैं नोबेल पुरस्कार

  1. साहित्य-जॉन फॉसे
  2. रसायन- मौंगी जी. बावेंडी, लुईस ई. ब्रूस और एलेक्सी आई. एकिमोव
  3. फिजिक्स- पियरे ऑगस्टिनी, फेरेंस क्राउसज और एन हुलियर
  4. चिकित्सा- कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन
  5. शांति- नर्गेस मोहम्मदी
  6. अर्थशास्त्र-क्लाउडिया गोल्डिन

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?