बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को मिला अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार

Published : Oct 10, 2022, 03:34 PM ISTUpdated : Oct 10, 2022, 04:21 PM IST
बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को मिला अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार

सार

आर्थिक विज्ञान में 2022 का नोबेल पुरस्कार बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को संयुक्त रूप से मिला है। इन्हें यह सम्मान बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए दिया गया है।

नई दिल्ली। बेन एस बर्नानके, डगलस डब्ल्यू डायमंड और फिलिप एच डायबविग को संयुक्त रूप से 2022 के लिए आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2022 ) मिला है। इन्हें यह सम्मान बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिए दिया गया है। तीनों अमेरिकी नागरिक हैं।

नोबेल पुरस्कार विजेता का नाम तय करने वाली जूरी ने कहा कि बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग को अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका के बारे में हमारी समझ में उल्लेखनीय सुधार करने के लिए अवार्ड दिया गया है। इन्होंने बताया है कि वित्तीय संकटों के साथ-साथ वित्तीय बाजारों को कैसे रेगुलेट किया जाना चाहिए।

1980 में रखी गई थी शोध की नींव
जूरी ने कहा कि आधुनिक बैंकिंग रिसर्च स्पष्ट करता है कि हमारे पास बैंक क्यों हैं। उन्हें संकटों में कैसे कम संवेदनशील बनाया जाए और कैसे बैंक बंद होने से वित्तीय संकट बढ़ जाते हैं। इस शोध की नींव 1980 के दशक की शुरुआत में बेन बर्नानके, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग द्वारा रखी गई थी।  

गौरतलब है कि 2021 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार डेविड कार्ड, जोशुआ डी एंग्रिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को दिया गया था। पुरस्कार का आधा हिस्सा डेविड कार्ड को लेबर इकोनॉमिक्स में उनके योगदान के लिए दिया गया था। बाकी आधा हिस्सा संयुक्त रूप से जोशुआ डी एंगिस्ट और गुइडो डब्ल्यू इम्बेन्स को मिला था।

यह भी पढ़ें- Nobel Prize Winners 2022: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार पाने वालों की पूरी लिस्ट, प्रोफाइल...

अल्फ्रेड नोबेल के वसीयत से दी जाती है पुरस्कार की राशि
नोबेल पुरस्कार दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है। इसमें विजेता को एक स्वर्ण पदक और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर ($ 1.14 मिलियन डॉलर से अधिक) दिया जाता है। पुरस्कार राशि पुरस्कार के निर्माता स्वीडिश आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल द्वारा छोड़ी गई वसीयत से आती है। अल्फ्रेड नोबेल की मृत्यु 1895 में हुई थी। अन्य पुरस्कार भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए हैं। इनकी घोषणा आने वाले दिनों में एक सप्ताह के दौरान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- Nobel Prize: 121 साल पहले हुई थी नोबल प्राइज की शुरुआत, जानें दुनिया के सबसे सम्मानित अवॉर्ड के बारे में सबकुछ

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

फील्ड मार्शल असीम मुनीर पर इमरान के आरोपों का आर्मी ने दिया जवाब, बताया 'मेंटली इल'
मुनीर को गिरफ्तार करें और भारत से माफी मांगे ट्रंप-पूर्व पेंटागन अफसर की चौंकाने वाली डिमांड क्यों?