ओमान के सुमद्री तट पर हादसा: बच्चों को बहता देख बचाने पहुंचे पिता भी लहरों में फंसे, फिर हुआ डराने वाला हादसा

महाराष्ट्र के रहने वाले शशिकांत महामाने अपनी फैमिली के साथ ओमान के एक समुद्री तट पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। लेकिन संयोग ऐसा था कि तेज लहरों में शशिकांत व उनका 6 साल का बेटा बह गया। जबकि बेटी की तलाश की जा रही है। 

Manoj Kumar | Published : Jul 14, 2022 10:00 AM IST

नई दिल्ली. ओमान के समुद्री तट पर हुए एक हादसे में भारतीय परिवार डूब गया। जानकारी के अनुसार एक भारतीय व्यक्ति और उसका 6 साल का बेटा देखते ही देखते समुद्र की लहरों में खो गए, जबकि 9 साल की बेटी भी हादसे के बाद से लापता है, जिसे तलाश करने की कोशिशें की गईं। 

जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय शशिकांत महामाने मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। शशिकांत और उनकी पत्नी सहित उनके बच्चे श्रुति (9) और श्रेयस (6) भी उनके साथ समुद्र तट पर समय बिताने पहुंचे थे। शशिकांत सहित उनका छह साल का बेटा ओमान के समुद्र तट पर खेलते समय डूब गए। स्थानीय पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की 9 साल की बेटी भी लापता हो गई है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय शशिकांत महामाने, उनकी पत्नी और उनके बच्चे 9 वर्षीय श्रुति और 6 वर्षीय श्रेयस दुबई में रहते थे। वे बीते रविवार को एक दिन की छुट्टी बिताने के लिए ओमान पहुंचे थे। 

Latest Videos

महामाने के भाई ने बताया कि एक अन्य पर्यटक द्वारा ली गई वीडियो में साफ दिख रहा है कि श्रुति और श्रेयस को पानी में खेलते हुए तेज लहर से बहाने लगती है। तभी उनको बचाने के लिए पिता शशिकांत भी उनक पीछे गए लेकिन वे भी तेज लहरों में फंस गए और पानी के साथ ही बह गए। युवक और उनके बेटे के शवों को बरामद कर लिया गया है। जबकि बचावकर्मी अभी भी 9 साल की बच्ची की तलाश कर रहे हैं। महामाने दुबई की एक फर्म में सेल्स मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद महाराष्ट्र से उनके परिजन ओमान के लिए रवाना हो गए हैं। 

 

समुद्री लहरों का क्या है रहस्य
समुद्र की लहरों को समुद्र विज्ञानी ही जानते हैं। हालांकि समुद्र की लहरें 3 तरह से पैदा होती हैं। पहली लहर समुद्र की सतह पर बहने वाली हवा, दूसरी चंद्रमा के कारण उत्पन्न हुआ ज्वार और तीसरी है समुद्र भीतर कहीं आया हुआ भूकंप कारण बनता है। लहरों से बचाव के लिए किसी मजबूत चीज को पकड़कर रखना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें

मशहूर लेखक खालिद होसैनी की बेटी बनीं ट्रांसजेंडर, पिता ने शेयर किया इमोशनल नोट, फैंस ने भी बरसाया प्यार...

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता