कोरोना के टीके ने भारत में बचाई 42 लाख लोगों की जान, लैंसेट जर्नल ने किया दावा

Published : Jun 24, 2022, 12:34 PM IST
कोरोना के टीके ने भारत में बचाई 42 लाख लोगों की जान, लैंसेट जर्नल ने किया दावा

सार

लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में पब्लिश हुए एक स्टडी में दावा किया गया है कि कोविड-19 के टीके ने भारत में 42 लाख से अधिक लोगों की जान बचाई। टीके ने पूरी दुनिया में 2 करोड़ लोगों की संभावित मौत को रोका। 

लंदन। कोविड-19 के टीके ने 2021 में भारत में 42 लाख से अधिक लोगों की मौत को रोका। द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में पब्लिश हुए एक स्टडी में यह दावा किया गया है। यह संख्या महामारी के दौरान देश में अतिरिक्त मृत्यु दर के अनुमानों पर आधारित है। गणितीय मॉडलिंग अध्ययन में पाया गया कि COVID-19 टीकों ने महामारी के दौरान पूरी दुनिया में 2 करोड़ लोगों की संभावित मौत को रोका। शोधकर्ताओं ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम के पहले वर्ष में संभावित 314 लाख COVID-19 मौतों में से 198 लाख को दुनिया भर में रोका गया था। 

बचाई जा सकती थी 5.99 लाख लोगों की जान
अध्ययन का अनुमान है कि अगर विश्व स्वास्थ्य संगठन के 2021 के अंत तक दो या अधिक खुराक के साथ प्रत्येक देश में 40 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण करने का लक्ष्य पूरा किया गया होता तो और 5,99,300 लोगों की जान बचाई जा सकती थी। अध्ययन में 8 दिसंबर 2020 से 8 दिसंबर, 2021 के बीच रोकी गई मौतों की संख्या का अनुमान लगाया गया। 

टीकाकरण अभियान ने लाखों लोगों की जान बचाई
इंपीरियल कॉलेज लंदन के प्रोफेसर और अध्ययन के मुख्य लेखक ओलिवर वाटसन ने कहा कि भारत के लिए हमारा अनुमान है कि इस अवधि में टीकाकरण से 42,10,000 मौतों को रोका गया। यह हमारा केंद्रीय अनुमान है। इस अनुमान में अनिश्चितता 36,65,000-43,70,000 के बीच है। इस मॉडलिंग अध्ययन से पता चलता है कि भारत में टीकाकरण अभियान ने लाखों लोगों की जान बचाई है। 

यह भी पढ़ें- corona virus: संक्रमण में चिंताजनक उछाल, एक दिन में 4000 केस बढ़कर नए मामले 17000 हुए

ओलिवर वाटसन ने कहा कि ये अनुमान COVID-19 महामारी के दौरान भारत में मृत्यु के अनुमानों पर आधारित हैं। इसे हमने द इकोनॉमिस्ट से लिया है। यह WHO द्वारा बताए गए अनुमानों के समान है। द इकोनॉमिस्ट के अनुमान के अनुसार मई 2021 की शुरुआत तक भारत में COVID-19 से 23 लाख लोगों की मृत्यु हुई, जबकि आधिकारिक आंकड़े लगभग 2 लाख थे। डब्ल्यूएचओ ने पिछले महीने अनुमान लगाया था कि भारत में 47 लाख लोगों की मौत कोरोना से हुई। भारत सरकार ने इस दावे का खंडन किया है। 

यह भी पढ़ें- एरियन-5 रॉकेट ने भारत के GSAT-24 उपग्रह को अंतरिक्ष में पहुंचाया, टेलीविजन देखने का अनुभव होगा और भी शानदार

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

New York Subway Accident: मलाइका चित्रे और नवम कौल कौन थे? कैसे हुई मौत? दिल दहलाने वाला VIDEO!
Oracle Layoffs: सुबह-सुबह आया ईमेल और छिन गई नौकरी! टेक दिग्गज में फिर क्यों शुरू हुई बड़ी छंटनी?