
इस्लामाबाद. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान लगातार युद्ध की धमकी दे रहा है, इसी कड़ी में पाक पीएम इमरान खान ने एक बार फिर परमाणु हमले की धमकी दी है। लेकिन इमरान खान का यह भी कहना है कि यदि भारत के साथ पारंपरिक युद्ध में पाकिस्तान हार जाएगा। इस स्थिति में युद्ध होता है तो बात परमाणु हमले तक जाएगी।
युद्द में पाकिस्तान हार सकता है-इमरान
एक बार फिर इमरान खान ने भारत से युद्ध की संभावना जाहिर की है। पाक पीएम ने कश्मीर मुद्दे पर परमाणु युद्ध होने की संभावना जताई है और कहा है कि यदि भारत के साथ पारंपरिक युद्ध होता है तो पाकिस्तान हार सकता है। जिसके परिणाम खतरनाक हो सकते हैं।
युद्ध के परिणाम गंभीर होते हैं-इमरान
पाकिस्तान के वजीर ए आजम का कहना है कि, "कोई भ्रम नहीं है, मैंने जो कहा है वो यह है कि पाकिस्तान कभी भी परमाणु युद्ध शुरू नहीं करेगा, मैं शांतिवादी हूं और युद्ध विरोधी हूं।" इमरान खान ने कहा, मेरा मानना है कि युद्ध से समस्याओं का समाधान नहीं होता। युद्ध के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। उन्होंने कहा जिन समस्याओं को लेकर वियतनाम, इराक ने युद्ध शुरू किये थे। उन समस्याओं से कहीं ज्यादा गंभीर तो युद्ध निर्मित हुईं समस्याएं हो गई हैं।
पाकिस्तान अंतिम सांस तक लड़ेगा-पाक पीएम
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान का कहना है कि, " ईश्वर न करें, अगर मैं कहूं कि पाकिस्तान पारंपरिक युद्ध में हार रहा हो और अगर एक देश दो विकल्पों के बीच फंस गया है, या तो आप आत्मसमर्पण करेंगे या अपनी स्वतंत्रता के लिए आखिरी सांस तक लड़ेंगे और मुझे पता है कि पाकिस्तान स्वतंत्रता के लिए अंतिम सांस तक लड़ेगा। इमरान ने कहा कि जब एक परमाणु संपन्न देश अंतिम सांस तक लड़ता है तो परिणाम भयावह होते हैं।"
भारत ने कश्मीर पर अवैध कब्जा किया-इमरान
इमरान ने कहा, हम अंतरराष्ट्रीय मंच से संपर्क कर रहे हैं। उन्हें अब इस मामले में कदम उठाना चाहिए। आगे इमरान खान ने कहा कि कश्मीर से विशेष दर्जा खत्म करके भारत ने कश्मीर पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।