इमरान के बाद अब पाक राष्ट्रपति भी बौखलाए, कहा- भारत को जिहाद से देंगे जवाब

पाकिस्तान बुधवार को 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लेकिन जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले को लेकर उसकी बौखलाहट कम नहीं हुई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन में कश्मीर का जिक्र किया। इतना ही नहीं उन्होंने भारत को जिहाद की धमकी भी दी।

Asianet News Hindi | Published : Aug 14, 2019 7:03 AM IST / Updated: Aug 14 2019, 12:37 PM IST

इस्लामाबाद. पाकिस्तान बुधवार को 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लेकिन जम्मू-कश्मीर पर भारत के फैसले को लेकर उसकी बौखलाहट कम नहीं हुई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन में कश्मीर का जिक्र किया। इतना ही नहीं उन्होंने भारत को जिहाद की धमकी भी दी।

अल्वी ने कहा-  पाकिस्तान जंग नहीं चाहता, लेकिन अगर भारत युद्ध करता है तो हमारे पास जेहाद और सामना करने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। आज पूरी दुनिया देख रही है कि हम कश्मीर के लोगों के साथ खड़े हैं। हम उनका हमेशा साथ देने के लिए तैयार हैं। 

Latest Videos

भारत ने शिमला समझौते का उल्लंघन किया-अल्वी
उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान कश्मीरियों की मदद जारी रखेगा। हम भारत के फैसले के खिलाफ यूएन जाएंगे। भारत ने शिमला समझौते का उल्लंघन किया है।'' इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी भारत पर झूठे आरोप लगाते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस मामले में दखल देने की अपील की थी। हालांकि, भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और पाकिस्तान इस मसले पर दुनिया को गुमराह न करे।

दुनियाभर के देशों के हित भारत से जुड़े- पाक विदेश मंत्री
कश्मीर को लेकर भारत के फैसले का पाकिस्तान लगातार विरोध कर रहा है। उसने इस फैसले के खिलाफ अमेरिका और चीन में भी शिकायत की है। हाल ही में पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी चीन भी गए थे। पाकिस्तान लगातार इस मामले में भारत की शिकायत यूएन में करने की भी धमकी दे रहा है। हालांकि, विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में कोई भी पाकिस्तान के लिए हार लेकर नहीं खड़ा है। उन्होंने कहा था कि कोई भी देश कश्मीर पर पाक के समर्थन में इसलिए खुलकर नहीं आ रहा क्योंकि दुनियाभर के देशों के हित भारत से जुड़े हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील