
इस्लामाबाद. पाकिस्तान से गैंगरेप की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी दो बेटियों के साथ 6 दिनों तक रेप किया गया। बताया जा रहा है कि लड़कियों को फैसलाबाद से किडनैप किया गया था। इस घटना को लेकर पाकिस्तान में काफी विरोध हो रहा है।
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, लड़कियों को 11 लोगों ने अगवा किया था। इसके बाद उन्हें फैसलाबाद के आस पास के इलाकों में रखा गया। 15 लोगों पर रेप के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि लड़कियों को 6 दिन में अलग अलग जगहों पर रखा गया।
नशे में रखकर होता था रेप
लड़कियों की मां ने बताया कि बेटियों को 11 सितंबर को अगवा किया गया था। महिला के मुताबिक, आरोपी बेटियों को नशे में रखते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों का रेप कर उनकी फोटो खींची गईं और वीडियो बनाया गया।
एफआईआर के मुताबिक, लड़की को फैसलाबाद के जंग बाजार में छोड़ दिया गया। इसके बाद उसकी बहन को गुजरानवाला मे छोड़ दिया गया। महिला का आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी पीड़ितों को परेशान कर रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।