अपने ही देश के लोगों पर जुल्म ढा रही पाकिस्तानी सेना, 2022 में 195 का किया कत्ल, 629 को लापता

Published : Jan 12, 2023, 07:03 PM ISTUpdated : Jan 12, 2023, 07:19 PM IST
अपने ही देश के लोगों पर जुल्म ढा रही पाकिस्तानी सेना, 2022 में 195 का किया कत्ल, 629 को लापता

सार

पाकिस्तान की सेना ने बलूचिस्तान में 2022 में 195 लोगों की हत्या कर दी। 187 लोगों को प्रताड़ित किया और घर से उठाकर 629 लोगों को गायब कर दिया। गायब हुए लोग कहां हैं, जिंदा भी हैं या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सेना अपने ही देश के लोगों पर जुल्म ढा रही है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सेना ने 2022 में 195 लोगों की हत्या कर दी। 187 लोगों को प्रताड़ित किया और घर से उठाकर 629 लोगों को गायब कर दिया। ये गायब हुए लोग कहां हैं, जिंदा भी हैं या नहीं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। 

पाकिस्तान के मानवाधिकार संगठन बलूच नेशनल मूवमेंट द्वारा जारी वार्षिक रिपोर्ट (Paank Annual Report 2022) के अनुसार पाकिस्तान की सेना में बलूचिस्तान में 2022 में कहर बरपाया। पाकिस्तानी सेना ने 629 लोगों को जबरन गायब कर दिया। 195 लोगों को मार डाला और 187 लोगों को प्रताड़ित किया। रिपोर्ट के अनुसार 2022 में पाकिस्तानी सेना के टॉर्चर सेल ने जबरन गायब किए गए 187 लोगों को छोड़ा। 

किस महीने कितने लोगों की हुई हत्या

महीनाहत्याजबरन गायबप्रताड़ना
जनवरी15921
फरवरी42955
मार्च19626
अप्रैल395018
मई56122
जून1126 
जुलाई164628
अगस्त55537
सितंबर23019
अक्टूबर153818
नवंबर233614
दिसंबर23819

 

यह भी पढ़ें- सीमा के पास स्थित विद्रोहियों के शिविर पर म्यांमार की सेना ने किया हवाई हमला, भारत के गांव में गिरा एक बम

बलूचिस्तान के लिए त्रासदी भरा था 2022
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 बलूचिस्तान में बड़े पैमाने पर सजा, जबरन गुमशुदगी, हत्या, नरसंहार और हिंसा के साथ मानवीय त्रासदी से भरा था। पाकिस्तान सेना के तहत काउंटर-टेररिज्म डिपार्टमेंट और फ्रंटियर कॉर्प्स ने बलूचिस्तान और सिंध के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों सहित सैकड़ों बलूचों पर कहर ढाया। बलूचिस्तान में बलूच राष्ट्रवादी पार्टियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल पाकिस्तानी सेना समर्थक सैन्य समूहों को राजनीतिक स्वतंत्रता है।

यह भी पढ़ें- चमत्कार: सैनिक के सीने में घुसा था जिंदा ग्रेनेड, डॉक्टर ने सर्जरी कर निकाला, कभी भी हो सकता था धमाका
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?