Published : May 11, 2023, 09:37 AM ISTUpdated : May 11, 2023, 09:40 AM IST
इस्लामाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान जल रहा है। इसे अपने ही लोग आग लगा रहे हैं। इस्लामाबाद से लेकर लाहौर और पेशावर तक इमरान समर्थक उपद्रव कर रहे हैं। पुलिस और रेंजर्स के साथ सेना को भी तैनात कर दिया गया है।
पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसी स्थिति है। सड़कों पर इमरान खान के समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच टक्कर हो रही है।
210
यह तस्वीर पाकिस्तान के पेशावर की है। प्रदर्शनकारियों ने पहले एक गाड़ी को पलटा इसके बाद उपद्रवी ने अपने जेब से माचिस निकाली और गाड़ी के इंधन टैंक में आग लगा दी।
310
रेंजर्स और पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बड़ी संख्या में आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। इससे बचने के लिए एक प्रदर्शनकारी ने अपने सिर को पॉलिथीन कवर कर लिया।
410
पाकिस्तान में पुलिस और रेंजर्स के जवान प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दाग रहे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर इसका खास असर नहीं हो रहा।
510
पेशावर में प्रदर्शनकारियों ने जमकर उपद्रव किया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी धूं-धूं कर जलती गाड़ियों की वीडियो बनाता नजर आया। मानों अपने कारनामे को रिकॉर्ड कर रहा हो।
610
यह तस्वीर पेशावर की है। यहां प्रदर्शनकारियों ने इतनी अधिक आगजनी की कि आकाश काले धुएं से भर गया।
710
यह तस्वीर लाहौर की है। यहां सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया।
810
पेशावर में विरोध प्रदर्शन कर रहे इमरान खान के समर्थक हथियार लेकर आए। उन्होंने पुलिस को निशाना बनाते हुए फायरिंग भी की।
910
प्रदर्शनकारी गुलेल जैसे हथियार भी लेकर आए थे। आंसू गैस का असर न हो इसके लिए कई प्रदर्शनकारियों ने गैस माक्स भी लगाया था।
1010
राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार की रात जमकर उपद्रव किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा फायरिंग की गई।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।