Published : Mar 26, 2023, 05:20 PM ISTUpdated : Mar 26, 2023, 05:29 PM IST
Pakistan stampede due to flour crisis: महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान के लोगों को रमजान के पवित्र महीने में भी राहत नहीं है। पवित्र महीने के पहले दिन ही मुफ्त आटा के लिए भगदड़ में कम से कम 2 व्यक्ति की मौत हो गई और कई दर्जन लोग घायल हो गए।
पाकिस्तान में खाने-पीने की चीजों के लिए पिछले कई महीनों से त्राहि-त्राहि मची हुई है। यहां महंगाई पिछले पचास सालों में सबसे अधिक दर पर पहुंच चुकी है। बदहाल पाकिस्तान में लोग आटा, दाल के लिए भी तरस रहे हैं।
25
पश्चिमोत्तर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चारसद्दा के पुलिस प्रमुख मुहम्मद आरिफ ने बताया कि मुफ्त का आटा लेने पहुंची भीड़ की भगदड़ में नौ लोगों को रौंदा गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक की मौत हो गई।
35
केवल खैबर पख्तूनख्वा के चारसद्दा में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई इलाको में भगदड़ की खबरे हैं। चारसद्दा के अलावा स्वाबी और कोहट में भगदड़ से दर्जन भर से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। इसी तरह बन्नू क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक आटा मिल के पास सस्ता आटा के लिए लोग एकत्र हुए थे। उसी दौरान दीवार गिर गई। इसी तरह दक्षिण पाकिस्तान के हासिलपुर तहसील में आटा लेने के दौरान मचे भगदड़ में पांच महिलाएं घायल हो गई है।
45
आरिफ ने कहा कि सैकड़ों लोग राशन के लिए स्थानीय बाजार में इकट्ठा हुए थे। रमजान के दौरान सरकार ने कई सरकारी दूकानें खोली हैं जहां से सस्ता खाद्य सामग्री वितरित किया जा रहा।
55
दक्षिण एशियाई राष्ट्र पाकिस्तान गहरे कर्ज में डूबा हुआ है। पाकिस्तान सरकार, आईएमएफ से $ 6.5 बिलियन के बेलआउट पैकेज के लिए गुहार लगा रही है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।