पाकिस्तान में एक दिन में बढ़े 25 रुपए तेल के दाम, पेट्रोल-डीजल 100 रुपए लीटर से भी हुआ महंगा

Published : Jun 28, 2020, 10:22 AM IST
पाकिस्तान में एक दिन में बढ़े 25 रुपए तेल के दाम, पेट्रोल-डीजल 100 रुपए लीटर से भी हुआ महंगा

सार

पाकिस्तानी की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पेट्रोल की मौजूदा कीमत में एक ही दिन में 25.58 रुपए की वृद्धि की गई है। इसके बाद इसकी कीमत प्रति लीटर 100.10 पाकिस्तानी रुपए हो गई है। इससे पहले पेट्रोल के दाम 74.52 रुपए प्रति लीटर थे।

इस्लामाबाद. पाकिस्तान में तेल की कीमतों में अचानक की गई बढ़ोतरी से लोगों को काफी जोर का झटका लगा है। पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल सहित पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। तेल की कीमतों में ये वृद्धि उत्पाद के आधार पर 27 प्रतिशत लेकर 66 फीसदी तक की गई है। भारत में भी पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन बढ़ रहे हैं। इस समय इसकी कीमत आसमान छू रही है।  

एक दिन में बढ़ी 25 रुपए की कीमत 

पाकिस्तानी की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पेट्रोल की मौजूदा कीमत में एक ही दिन में 25.58 रुपए की वृद्धि की गई है। इसके बाद इसकी कीमत प्रति लीटर 100.10 पाकिस्तानी रुपए हो गई है। इससे पहले पेट्रोल के दाम 74.52 रुपए प्रति लीटर थे। सरकार ने इस वृद्धि की वजह अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतें बताई हैं।

पाकिस्तान में पेट्रोल से ज्यादा महंगा डीजल हो गया है। यहां हाई स्पीड डीजल की कीमत 21.31 रुपए बढ़कर 101.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है। केरोसिन की कीमत भी 23.50 रुपए बढ़कर 59.06 रुपए प्रति लीटर हो गई है। लाइट डीजल ऑयल (एलडीओ) में 17.84 रुपए की बढ़ोतरी की गई है और अब इसकी कीमत 55.98 रुपए हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 38.14 रुपए थी।

30 जून तक लागू रहेगी तेल की बढ़ी हुई कीमतें

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का कदम अप्रत्याशित है, क्योंकि पिछले महीने ही कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी और बढ़ी हुई कीमतें 30 जून तक लागू रहने वाली थीं। पाकिस्तान सरकार के इस कदम से कई लोग हैरान हैं, क्योंकि यह तय कार्यक्रम से बाहर था और तेल क्षेत्र नियामक के किसी भी कदम से प्रेरित नहीं था, जो सामान्य प्रक्रिया है। अधिकांश पर्यवेक्षकों ने सहमति व्यक्त की है कि सरकार और उद्योग के बीच एक मूल्य निर्धारण विवाद के कारण देश के कई हिस्सों में आपूर्ति की कमी को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। पाकिस्तान के कई हिस्सों में तेल की गंभीर कमी बताई गई है।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पाकिस्तान में आधी रात खलबली, अस्पताल ले जाए गए Ex PM इमरान खान, आखिर क्या हुआ?
Mexico Drug Lord Operation: एल मेंचो के सीक्रेट ठिकाना तक पहुंचने में कैसे मददगार बनी गर्लफ्रेंड?