
पाकिस्तान। पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) स्थानीय लोगों को गुस्सा पुलिस और प्रशासन पर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। नागरिकों ने पाकिस्तान पुलिस और पाकिस्तान प्रशासन के क्रूरता के खिलाफ विद्रोह कर दिया है। मामले से जुड़े कुछ अधिकारियों ने CNN-18 को बताया कि हालिया विरोध प्रदर्शन की वजह से पाकिस्तान उस क्षेत्र पर अपनी पकड़ खो सकता है जिस पर उसने दशकों से अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। Pok की राजधानी मुजफ्फराबाद और रावलकोट में स्थानीय लोगों की स्थानीय प्रशासन के साथ झड़प की कई घटनाएं सामने आई हैं। कई लोगों ने बताया कि रावलकोट में भारत में विलय की मांग वाले पोस्टर सामने आए हैं।
PoK में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। दादियाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के एक समूह पर आंसू गैस के गोले दागे गए। इसकी वजह से पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के लोग नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले से परिचित एक अधिकारी ने दावा किया कि पाकिस्तान PoJK पर अपनी पकड़ खो रहा है और भारत का हिस्सा बनने के करीब पहुंच गया है। PoJK में बड़े विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और एक सैन्य खुफिया वाहन को भी प्रदर्शनकारियों द्वारा नष्ट कर दिया गया है।
PoK में दो नाबालिग लड़कियों की मौत
PoK में मौजूद एक अधिकारी ने जानकारी दी कि हलिया विरोध प्रदर्शन दो नाबालिग लड़कियों की मौत के कारण भड़का था।लाठीचार्ज और आंसू गैस के संपर्क में आने से दो लड़कियों की मौत हो गई। दस जिलों ने कथित मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। अधिकारी ने कहा, ''कश्मीरियों के साथ पाकिस्तान की खोखली एकजुटता उजागर हो गई है।''
ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान के कराची में मारा गया ASWJ का नेता फैयाज खान, जानें हत्या के पीछे की सच्चाई
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।