पाकिस्तान में दो हिंदू सगी बहनों के साथ रेप, प्रभावशाली परिवारों के रेपिस्टों को बचाने में लगा प्रशासन

Published : Jun 16, 2022, 08:51 PM IST
पाकिस्तान में दो हिंदू सगी बहनों के साथ रेप, प्रभावशाली परिवारों के रेपिस्टों को बचाने में लगा प्रशासन

सार

Hindu Girls raped in Pakistan पुलिस ने तीन दिन की देरी के बाद मामला दर्ज किया क्योंकि इलाके के कुछ प्रभावशाली लोग कथित तौर पर पीड़ित परिवार के साथ मामले को सुलझाना चाहते थे। एक संदिग्ध बलात्कारी काशिफ कथित तौर पर इलाके के एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखता है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू परिवार सुरक्षित नहीं हैं। यहां के पंजाब प्रांत में हिंदू सगी दो बहनों के साथ रेप किया गया। रेप करने वाले दोनों युवकों ने दोनों बहनों को बंदूक के बल पर अगवा कर रेप किया और फिर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, तीन दिनों तक इस मामले को रफा दफा किए जाने का दबाव पीड़ित परिवार पर बनाया जाता रहा। प्रभावशाली परिवारों से ताल्लुक रखने वाले दोनों आरोपियों में से एक ने तो पहले ही बेल भी ले ली थी।

पुलिस ने बताया कि 16 और 17 साल की दो बहनें 5 जून की सुबह लाहौर से लगभग 300 किलोमीटर दूर बहावलनगर, फोर्ट अब्बास में अपने घर से निकली थीं। जब दोनों खेतों की ओर गई तभी दो युवक उधर आ धमके। दोनों युवकों ने उन्हें बंदूक की नोक पर कथित तौर पर पकड़ लिया था। अगवा कर वह उन्हें कहीं ले गए और फिर रेप किया। क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी इरशाद याकूब ने बताया कि उमर अशफाक और काशिफ अली के रूप में पहचाने गए लोगों ने कथित तौर पर उनके साथ बलात्कार किया और मौके से फरार हो गए।

प्रभावशाली नहीं चाहते थे रेप केस हो दर्ज

पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों लड़कियों के मेडिकल परीक्षण में उनके साथ बलात्कार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने तीन दिन की देरी के बाद मामला दर्ज किया क्योंकि इलाके के कुछ प्रभावशाली लोग कथित तौर पर पीड़ित परिवार के साथ मामले को सुलझाना चाहते थे। एक संदिग्ध बलात्कारी काशिफ कथित तौर पर इलाके के एक प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखता है। पुलिस अधिकारी याकूब ने बताया कि लड़कियों के पिता की शिकायत पर संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि कथित बलात्कारी उमर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे ने अदालत से अग्रिम जमानत हासिल कर ली है।

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

India Energy Security: लाल सागर के खतरे से बचने के लिए भारत का नया प्लान, रूस का ये रूट बनेगा गेमचेंजर
UN में फिर आमने-सामने भारत-पाकिस्तान, PoK पर पाक को भारत ने फिर लताड़ा!