पाकिस्तान में कब्र खोद किशोरी की लाश से अज्ञात लोगों ने किया रेप, कब्रिस्तान पहुंचे परिजनों के उड़े होश

पाकिस्तान (Pakistan) के गुजरात में कब्र खोदकर किशोरी की लाश के साथ रेप का मामला सामने आया है। दफनाने के अगले दिन परिजन कब्रिस्तान पहुंचे तो कब्र खुला पाया। पुलिस 17 संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। 

Asianet News Hindi | Published : May 7, 2022 3:33 PM IST / Updated: May 07 2022, 09:06 PM IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान से दरिंदगी की एक ऐसी खबर आई है, जिसे पढ़ लोग यह सोचने को मजबूर हो रहे हैं कि इंसान इतना बर्बर कैसे हो सकता है। पाकिस्तान के गुजरात में कुछ लोगों ने कब्र खोदकर किशोरी की लाश को निकाला और उसके साथ रेप किया। घटना 5 मई की है।

इस संबंध में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (पीएमएलएन) के उप महासचिव अताउल्लाह तरार ने 6 मई को ट्विटर कर जानकारी दी कि 17 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच वैज्ञानिक तरीकों से की जा रही है। सीएम ने रिपोर्ट मांगी है। जब तक दोषियों को सलाखों के पीछे नहीं डाल दिया जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे।

Latest Videos

 

 

अगले दिन परिजन पहुंचे तो देखा खुला है कब्र
रिपोर्ट्स के मुताबिक चौंकाने वाली घटना तब सामने आई जब मृतक लड़की के परिजन अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार अगली सुबह कब्रिस्तान गए। परिजनों ने देखा कि कब्र को खोदा गया है। शव खुला पड़ा था। बॉडी पर रेप के निशान थे। मृतक किशोरी के चाचा ने पुलिस से संपर्क किया और प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि इस चौंकाने वाली घटना में कितने पुरुष शामिल थे।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांग किशोरी की मौत 4 मई को हुई थी। शाम करीब छह बजे परिजनों ने उसे धार्मिक परंपरा के अनुसार कब्रिस्तान में दफना दिया और घर लौट आए। अगले दिन जब वे लड़की के शव पर कुछ अनुष्ठान करने के लिए कब्रिस्तान लौटे तो देखा कि कब्र खोदी गई है। लड़की का शव गायब था। बाद में तलाशी लेने पर उन्हें लाश कब्रिस्तान से करीब 200 वर्ग फुट की दूरी पर पड़ी मिली। इसमें रेप के लक्षण दिखाई दिए।

2021 में भी हुई थी ऐसी घटना
परिवार के सदस्य शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे और मांग की कि जघन्य अपराध करने वालों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाए। पुलिस ने कब्र खोदने वाले की तलाश शुरू कर दी। पाकिस्तान में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। साल 2021 में तटीय कस्बे गुलाममुल्लाह के पास मौलवी अशरफ चांडियो गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने ऐसी ही बर्बर हरकत को अंजाम दिया था। अज्ञात पुरुषों के एक समूह ने कराची के लांधी टाउन इलाके में एक कब्रिस्तान में एक महिला की कब्र खोदी और शव के साथ बलात्कार किया था।

यह भी पढ़ें- महिला से उसके बेटे के सामने 79 दिन तक रेप करता रहा तांत्रिक, सामने आई हैरान करने वाली वजह

2011 में कराची के उत्तरी नाजीमाबाद से मुहम्मद रिजवान नामक एक कब्रदार को नेक्रोफिलिया के लिए गिरफ्तार किया गया था। 48 महिला लाशों के साथ बलात्कार करने की बात कबूल करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। रिजवान एक लाश को अपवित्र करने के बाद भागते हुए पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान की तालिबान सरकार का नया फरमान, महिलाओं को पहनना होगा सिर से पैर तक ढकने वाला बुर्का

Share this article
click me!

Latest Videos

घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma