तिल-तिल मरेगा पाकिस्तान! भारत के इस 1 कदम से पानी तक नहीं मांगेगा दुश्मन

Published : May 03, 2025, 03:03 PM IST

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत रोजाना पाकिस्तान के पेंच कस रहा है। भारत ने अब दुश्मन मुल्क से आनेवाली सभी चीजों पर बैन लगा दिया है। ये पाकिस्तान पर गहरी चोट है। वैसे भारत ने दुश्मन को तिल-तिल मारने के लिए एक और सख्त कदम उठाया है। जानते हैं क्या? 

PREV
17
पाकिस्तान के पास कुल 21.6 लाख करोड़ रुपए का कर्ज

पहले से ही कर्ज में डूबे पाकिस्तान के पास कुल 256 अरब डॉलर यानी 21.6 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। ये दुश्मन देश की कुल जीडीपी का करीब 67% है।

27
पाकिस्तान के कुल कर्ज में 34% हिस्सा विदेशी कर्ज का

पाकिस्तान के कुल कर्ज में 34% हिस्सा विदेशी कर्ज का, जबकि 66% घरेलू कर्ज है। पाकिस्तान ने विदेशी कर्ज को चुकाने के लिए IMF से और कर्ज देने की गुहार लगाई है।

37
पाकिस्तान ने IMF से लगाई 11000 करोड़ के कर्ज की गुहार

बता दें कि 9 मई को IMF के एग्जीक्यूटिव बोर्ड की मीटिंग होनी है, जिसमें पाकिस्तान को 1.3 अरब डॉलर यानी 11 हजार करोड़ रुपए का कर्ज देने पर विचार किया जाएगा।

47
भारत के इस 1 कदम से रुक सकता है पाकिस्तान का लोन

माना जा रहा है कि भारत पाकिस्तान को ‘आतंकवादियों’ का समर्थक देश बताकर IMF से कर्ज देने का विरोध करेगा। इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तान को कर्ज देने के मुद्दे पर वोटिंग नहीं की थी।

57
क्यों रुक सकता है पाकिस्तान को मिलने वाला कर्ज?

इसके पीछे भारत का तर्क ये है कि पाकिस्तान IMF से मिलने वाले फंड का गलत इस्तेमाल करता है। खासकर आतंकियों की फंडिंग और दूसरे इलीगल कामों में। ऐसे में भारत पाकिस्तान को मिलने वाले लोन को रुकवाने का पूरा प्रयास करेगा।

67
IMF ने माना पाकिस्तान को कर्ज देना बेहद रिस्की

बता दें कि मई 2024 में IMF पहले ही पाकिस्तान के कर्ज चुकाने की क्षमता पर संदेह जता चुका है। ऐसे में इस बार पाकिस्तान को 11000 करोड़ का कर्ज मिलना काफी मुश्किल दिख रहा है।

77
पाकिस्तान को किन-किन देशों ने दिया कर्ज

पाकिस्तान को चीन ने 2.42 लाख करोड़ रुपए, जबकि सऊदी अरब ने दिसंबर 2024 तक 77.4 हजार करोड़ रुपए कर्ज दिया है। वहीं, IMF ने दिसंबर 2024 तक पाकिस्तान को 64 हजार करोड़ रुपए कर्ज दिया है।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories