'पुलिस दहशत में इधर-उधर भाग रही थी..' चश्मदीद ने बताया पेरिस पुलिस मुख्यालय पर हमले की कहानी

Published : Oct 03, 2019, 06:40 PM ISTUpdated : Oct 03, 2019, 07:04 PM IST
'पुलिस दहशत में इधर-उधर भाग रही थी..' चश्मदीद ने बताया पेरिस पुलिस मुख्यालय पर हमले की कहानी

सार

पेरिस में पुलिस मुख्यालय के एक कर्मचारी ने अधिकारियों पर चाकू से हमला किया है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हमलावर को भी गोली मार दी। 

पेरिस. पेरिस में पुलिस मुख्यालय के एक कर्मचारी ने अधिकारियों पर चाकू से हमला किया है, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने हमलावर को भी गोली मार दी। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि चार अधिकारी मारे गए। अभी तक हमले के मकसद के बारे में पता नहीं चला है। 

"पुलिस दहशत में इधर-उधर भाग रही थी"
- हमले के एक चश्मदीद ने बताया कि पुलिस दहशत में इधर-उधर भाग रही थी। उसने कहा कि मैं गोली की आवाज सुनकर हैरान था क्योंकि यह ऐसी जगह नहीं है जहां आप इस तरह की बात सुनते हैं। मैंने पहली बार सोचा था कि यह आत्महत्या थी क्योंकि इस समय बहुत सारे लोग हैं।

- यह हमला तब हुआ, जब एक दिन पहले ही अधिकारियों के प्रति बढ़ती हिंसा को लेकर पुलिस ने हड़ताल किया था। मीडिया के अनुसार, हमलावर एक 45 साल का व्यक्ति था, जिसने 20 साल तक पेरिस पुलिस में काम किया था।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

कौन था Sharif Osman Hadi ? जिसकी मौत पर Bangladesh में मचा तांडव!
Osman Hadi: कौन था बांग्लादेश को आग में झोंकने वाला उस्मान हादी, शेख हसीना से 36 का आंकड़ा