यूक्रेन में मिलिट्री कैडेट्स को ले जा रहा विमान क्रैश, 25 लोगों की मौत; राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published : Sep 26, 2020, 05:34 AM ISTUpdated : Sep 26, 2020, 05:35 AM IST
यूक्रेन में मिलिट्री कैडेट्स को ले जा रहा विमान क्रैश, 25 लोगों की मौत; राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

सार

यूक्रेन में एयरफोर्स का एक विमान शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसे में मिलिट्री कैडेट्स समेत 25 लोग मारे गए। वहीं 1 के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

कीव. यूक्रेन में एयरफोर्स का एक विमान शुक्रवार को हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के मुताबिक हादसे में मिलिट्री कैडेट्स समेत 25 लोग मारे गए। वहीं 1 के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में खारकीव इलाके में यह हादसा हुआ। यूक्रेन के एक मंत्री ने हादसे की जानकारी दी है। मंत्री एंटोन गेराशेंको ने बताया कि हादसे में 22 लोग मारे गए हैं जबकि दो घायल हुए हैं। दो अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट प्लेन में 28 लोग सवार थे। इनमें से 21 मिलिट्री स्टूडेंट्स थे जबकि 7 विमान के क्रू के सदस्य थे। 

यूक्रेन के मंत्री एंटोन गेराशेंको ने बताया कि हादसे की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि वह शनिवार को इस इलाके का दौरा करेंगे।
उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि वह तत्काल हादसे की जांच के लिए एक आयोग गठित कर रहे हैं। यह आयोग हादसे के कारणों की जांच करेगी। बताया गया कि एंटोनोव -26 परिवहन विमान स्थानीय समयानुसार रात 8:50 बजे (17:50 GMT), चुहिव सैन्य हवाई अड्डे से दो किलोमीटर (1 मील) की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई। आग पर काबू पाने में एक घंटे लगे। हादसे में 22 लोग मारे गए। दो गंभीर रूप से घायल हैं।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ऑपरेशन सिंदूर का सबसे बड़ा खुलासा! पहली बार सामने आए 6 शहीदों के नाम, जानिए कौन थे ये वीर
Top 10 Morning News: वेनेजुएला में तबाही, भारत में मेगा निवेश, देश और दुनिया के 10 बड़े धमाके!