इमरान खान की अपीलः पाकिस्तान बाॅलीवुड के प्रभाव से हो मुक्त, ओरिजिन कंटेंट पर काम करें

Published : Jun 27, 2021, 02:50 PM IST
इमरान खान की अपीलः पाकिस्तान बाॅलीवुड के प्रभाव से हो मुक्त, ओरिजिन कंटेंट पर काम करें

सार

इमरान खान इस्लामाबाद में शाॅर्ट फिल्म फेस्टिवल के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शुरूआत में काफी गलतियां हुईं क्योंकि पाकिस्तानी फिल्म उद्योग में बाॅलीवुड का प्रभाव रहा है। इसका नतीजा हुआ कि यहां की फिल्मों में दूसरी संस्कृति की नकल हुई और उसे अपनाया गया। 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के फिल्म निर्माताओं को बाॅलीवुड की नकल करने के बजाय ओरिजिनल कंटेंट पर फिल्म निर्माण की बात कही है। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को ओरिजिनल कंटेंट पर ध्यान देने के साथ नई तकनीक और तरीकों को भी अपनाना चाहिए। 

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान का आतंकवाद कनेक्शनःFATF के ग्रे लिस्ट से नहीं हटा नाम, आतंकवादियों के प्रश्रय को मोह नहीं छोड़ पा रहा

शार्ट फिल्म कार्यक्रम में बोल रहे थे पीएम इमरान

इमरान खान इस्लामाबाद में शाॅर्ट फिल्म फेस्टिवल के एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शुरूआत में काफी गलतियां हुईं क्योंकि पाकिस्तानी फिल्म उद्योग में बाॅलीवुड का प्रभाव रहा है। इसका नतीजा हुआ कि यहां की फिल्मों में दूसरी संस्कृति की नकल हुई और उसे अपनाया गया। 

दुनिया में केवल ओरिजिनल बिकता, नकली का कोई मोल नहीं

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने युवा फिल्म निर्माताओं को सलाह देते हुए कहा कि दुनिया के मेरे अनुभव है, यहां केवल ओरिजिनालिटी बिकती है, काॅपी का कोई मूल्य नहीं होता है। इमरान ने कहा कि ओरिजिनल सामग्री पर पाकिस्तानी फिल्म उद्योग को नए तरीके से सोचना चाहिए। असफलताओं से डरे बगैर ओरिजिनल कंटेंट पर काम करना होगा।

यह भी पढ़ेंः जम्मू में एयरबेस के पास पांच मिनट में दो बम धमाका, ड्रोन से पहुंचाया गया था बम, दो घायल

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

आतंकवाद प्रायोजक देशों की सूची से हटेगा सीरिया, ट्रंप ने कांग्रेस को दी जानकारी
मेलबर्न में 'मां तुझे सलाम' सुनते ही PM मोदी ने किया खास पोस्ट, जानिए क्या लिखा