
PM Modi conferred GCON: पीएम मोदी के सम्मानों की लिस्ट में एक और सर्वोच्च सम्मान जुड़ गया है। नाइजीरिया यात्रा पर पहुंचे पीएम मोदी को वहां ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (GCON) से सम्मानित किया गया है। इस सर्वोच्च सम्मान को राष्ट्रपति बोला टीनूबू ने दिया। यह सम्मान नाइजीरिया और भारत के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
यह सम्मान प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 17वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। GCON सम्मान, नाइजीरिया का दूसरा सबसे बड़ा राष्ट्रीय सम्मान है। किसी भी विदेशी में यह अभी तक पीएम मोदी के पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दिया गया है। ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर (GCON) इससे पहले 1969 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दिया गया था।
पीएम नरेंद्र मोदी को यह सम्मान अबुजा में एसो रॉक प्रेसिडेंशियल विला में आयोजित द्विपक्षीय बैठक के दौरान दी गई। राष्ट्रपति टीनूबू ने यहां पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति टीनूबू ने इस बात पर जोर दिया कि यह सम्मान नाइजीरिया के भागीदार के रूप में भारत के प्रति हमारी सराहना को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री शनिवार को अबुजा पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। भारतीय गाने के साथ उनका स्वागत किया गया। इसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी दी गई।
नाइजीरिया और भारत के द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत हैं। 2007 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह ने यहां की राजकीय यात्रा की थी। मोदी की यह यात्रा 2007 में डॉ. मनमोहन सिंह की राजकीय यात्रा के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।
नाइजीरिया के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ब्राजील के रियो डी जेनेरियो जाएंगे। यहां वह जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
यह भी पढ़ें:
नाइजीरिया में PM मोदी का भारतीय समुदाय को दिल छू लेने वाला संदेश
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।