
PM Modi Cyprus visit: पीएम नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा पर साइप्रस पहुंच गए हैं। रविवार को साइप्रस पहुंचे पीएम मोदी का राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था। वह तीन देशों की चार दिवसीय यात्रा पर गए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी साइप्रस की यात्रा करने वाले भारत के तीसरे प्रधानमंत्री हैं। साइप्रस की सबसे पहले यात्रा तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1983 में की थी। इसके बाद 2002 में तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने साइप्रस विजिट किया था।
कभी ब्रिटिश शासन के अधीन रहा साइप्रस करीब 13 लाख की आबादी वाला देश है। 1960 में आजाद हुए साइप्रस में 11500 से अधिक भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। साइप्रस में भारतीय सामानों की काफी पूछ है। यहां योग और आयुर्वेद की भी काफी लोकप्रिय है।
प्रधानमंत्री मोदी के साइप्रस पहुंचने पर एयरपोर्ट पर उनके लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस उनको रिसीव करने स्वयं पहुंचे थे। होटल पहुंचने पर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लेागों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। किसी ने गीत सुनाया तो किसी ने हिंदी में कविता सुनाकर अपने ढंग से स्वागत किया।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।