बैंकॉक यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी, करेंगे यह काम

Published : Nov 02, 2019, 01:22 PM IST
बैंकॉक यात्रा पर रवाना हुए PM मोदी, करेंगे यह काम

सार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बैंकॉक यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान पीएम मोदी तीन नवम्बर को 16वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही थाईलैंड की राजधानी में मौजूद कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

नई दिल्ली. बैंकॉक यात्रा पर शनिवार को रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आरसीईपी बैठक में भारत इस बात पर गौर करेगा कि क्या व्यापार, सेवाओं और निवेश में उसकी चिंताओं और हितों को पूरी तरह से समायोजित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत-आसियान सम्मेलन तथा क्षेत्रीय विस्तृत आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) सम्मेलन में भाग लेने के लिये तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए हैं।

16वें शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

मोदी तीन नवम्बर को 16वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वह चार नवंबर को 14वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और एक क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (आरसीईपी) समझौते पर बातचीत करने वाले देशों की तीसरी शिखर बैठक में भी भाग लेंगे।

करेंगे द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री ने रवाना होने से पहले एक बयान में कहा कि इस यात्रा के दौरान वह थाईलैंड की राजधानी में मौजूद कई विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ आसियान से संबंधित शिखर सम्मेलन हमारे कूटनीतिक कैलेंडर का एक अभिन्न अंग और हमारी ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का एक महत्वपूर्ण घटक है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आसियान के साथ हमारी साझेदारी सम्पर्क, क्षमता निर्माण, वाणिज्य और संस्कृति के प्रमुख स्तंभों पर बनी है।’’

 

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

S Jaishankar UN Speech: 'आतंकवाद और दोस्ती एक साथ नहीं!' पाकिस्तान पर बरसे एस जयशंकर, सुनाई खरी-खरी
Donald Trump: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुज जलडमरूमध्य को बताया 'ट्रंप स्ट्रेट'