बैंकॉक: पीएम मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे से की मुलाकात

Published : Nov 04, 2019, 09:36 AM ISTUpdated : Nov 04, 2019, 10:39 AM IST
बैंकॉक: पीएम मोदी ने जापान के पीएम शिंजो आबे से की मुलाकात

सार

थाईलैंड दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को RCEP शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां सदस्य देशों के नेता बातचीत की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की। बैंकॉक में चल रही समिट अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। 

बैंकॉक. थाईलैंड दौरे के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को RCEP शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां सदस्य देशों के नेता बातचीत की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से मुलाकात की। बैंकॉक में चल रही समिट अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी। 

 

आरसीईपी में 10 आसियान देशों, जैसे ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपींस, लाओस वियतनाम और उनके छह एफटीए साझेदार चीन, जापान, भारत, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुफ्त व्यापार समझौते का प्रस्ताव रखा है। 

प्रधानमंत्री मोदी के तीन दिवसीय बैंकॉक दौरे पर हैं। उनके दौरे के पहले विदेश मंत्रालय ने कहा RCEP शिखर सम्मेलन के दौरान हम आरसीईपी वार्ता में प्रगति का जायजा लेंगे। हम सभी मुद्दे पर विचार करेंगे, जिसमें यह भी शामिल होगा कि क्या इस शिखर सम्मेलन के दौरान वस्तु, सेवा व्यापार और निवेश में भारत की चिंताओं और हितों को पूरी तरह से समायोजित किया जा रहा है या नहीं।"

यात्रा के दौरान मोदी बैंकॉक में मौजूद कई अन्य विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। सम्मेलन के लिए निकलने से पहले मोदी ने कहा था, "आसियान से संबंधित सम्मेलन हमारे राजनयिक कैलेंडर का एक अभिन्न हिस्सा होने के साथ ही हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी में भी एक महत्वपूर्ण तत्व है।" उन्होंने कहा था कि भारत की भागीदारी 10 देशों के दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के साथ कनेक्टिविटी, क्षमता निर्माण, वाणिज्य और संस्कृति के प्रमुख स्तंभों के आसपास है।

बता दें कि आज रात पीएम नरेंद्र मोदी भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US-Iran Tensions Escalate: ट्रंप के फैसले से बढ़ा खतरा, क्या फिर भड़केगा ईरान-अमेरिका संघर्ष?
Taiwan-China Tension: क्या है चीन का ‘साइलेंट गेम’ जिसमें बुरा फंस गए ताइवान के राष्ट्रपति