यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' से नवाजे जाएंगे पीएम मोदी

Published : Aug 24, 2019, 09:16 AM IST
यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' से नवाजे जाएंगे पीएम मोदी

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई के अबूधाबी पहुंच गए है। यहां वे क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद से मिलेंगे। दोनों देशों में आपसी संबंधों समेत कई मसलों पर बात होगी। तीन देशों की यात्रा का पीएम मोदी का यह दूसरा चरण है। इससे पहले पीएम मोदी फ्रांस पहुंचे थे, जहां इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की थी।   

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई के अबूधाबी पहुंच गए है। यहां वे क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद से मिलेंगे। दोनों देशों में आपसी संबंधों समेत कई मसलों पर बात होगी। तीन देशों की यात्रा का पीएम मोदी का यह दूसरा चरण है। इससे पहले पीएम मोदी फ्रांस पहुंचे थे, जहां इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की थी। 

पीएम मोदी ने ट्वीट किया
अबूधाबी पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- 'अबू धाबी पहुंचा हूं। शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ वार्ता को लेकर आशान्वित हूं। भारत और यूएई के बीच दोस्ती के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी। यात्रा के दौरान आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना भी एजेंडे में होगा।'

इस सम्मान से नवाजा जाएगा

पीएम मोदी को यूएई सरकार अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित करेगी। यूएई के बाद पीएम मोदी बहरीन जाएंगे। वे भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे, बहरीन यात्रा पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे यहां के शेख हमाद बिन इसा अल खलीफा से बातचीत करेंगे। इसके बाद दोबारा फ्रांस जी 7 समिट में हिस्सा लेने लौटेंगे। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

S Jaishankar UN Speech: 'आतंकवाद और दोस्ती एक साथ नहीं!' पाकिस्तान पर बरसे एस जयशंकर, सुनाई खरी-खरी
Donald Trump: ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर, होर्मुज जलडमरूमध्य को बताया 'ट्रंप स्ट्रेट'