मिस्र ने अपने सर्वोच्च सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द नाइल' से पीएम मोदी को किया सम्मानित, देखें वीडियो

Published : Jun 25, 2023, 03:24 PM ISTUpdated : Jun 25, 2023, 03:53 PM IST
PM Modi Order of Nile

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया गया। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने पीएम मोदी को पुरस्कार दिया। 

काहिरा। मिस्र की दो दिन की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Egypt visit) को मिस्र के सर्वोच्च सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द नाइल'(The Order of the Nile) से सम्मानित किया गया है। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने पीएम को यह सम्मान दिया। नरेंद्र मोदी को मिला यह 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।

विदेश में नरेंद्र मोदी को पहले मिले हैं ये सर्वोच्च राजकीय

1. कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू: यह पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च सम्मान है। इसे इसी साल मई में पीएम को दिया गया था। पीएम को प्रशांत द्वीप देशों की एकता के लिए समर्थन देने और ग्लोबल साउथ के लिए नेतृत्व करने के लिए सम्मानित किया गया था।

2. कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी: मई 2023 में फिजी ने नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया। वैश्विक नेतृत्व के लिए मोदी को यह सम्मान दिया गया।

3. एबाकल पुरस्कार: मई 2023 में नरेंद्र मोदी की पापुआ न्यू गिनी की यात्रा के दौरान पलाऊ गणराज्य के राष्ट्रपति सुरांगेल एस. व्हिप्स जूनियर ने उन्हें एबाकल पुरस्कार से सम्मानित किया।

4. ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो: भूटान ने दिसंबर 2021 में पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया था।

5. लीजन ऑफ मेरिट: 2020 में अमेरिकी सरकार ने पीएम मोदी को यह सम्मान दिया था।

6.किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसंस: 2019 में नरेंद्र मोदी को बहरीन का सर्वोच्च सम्मान किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसंस दिया गया था।

7 ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन: 2019 में पीएम मोदी को मालदीव का यह सर्वोच्च सम्मान मिला था।

8. ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार: 2019 में नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला था।

9. ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड: 2019 में संयुक्त अरब अमीरात ने मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया था।

10. ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन पुरस्कार: 2018 में नरेंद्र मोदी को फिलिस्तीन ने विदेशी व्यक्ति को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान दिया था।

11. स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान: 2016 में पीएम मोदी को अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला था।

12. ऑर्डर ऑफ अब्दुल अजीज अल सऊद: 2016 में नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब ने गैर-मुस्लिम गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा सम्मान दिया था।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ट्रंप के इवेंट में चली गोली, अब किंग चार्ल्स के दौरे पर संकट! अमेरिका ने रद्द किए बड़े कार्यक्रम
Iran Oil Crisis: अमेरिका ने कसा शिकंजा, भविष्य का खतरा देख औकात में आ गया ईरान!