Published : Jul 14, 2023, 07:19 AM ISTUpdated : Jul 14, 2023, 09:39 AM IST
पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की फ्रांस यात्रा पर हैं। आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है। पीएम पेरिस में आयोजित होने वाले बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।
इससे पहले गुरुवार को पीएम प्राइवेट डिनर के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के आवास एलिसी पैलेस पहुंचे।
27
इमैनुएल मैक्रॉन और उनकी पत्नी ने गर्मजोशी से नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। मैक्रॉन और मोदी गले मिले। इसके बाद मैक्रॉन मोदी को अपने घर ले गए।
37
एलिसी पैलेस में इमैनुएल मैक्रॉन और नरेंद्र मोदी ने साथ डिनर किया। डिनर में पीएम के लिए फ्रांस की खास डिशेज के साथ इंडियन फूड भी था।
47
नरेंद्र मोदी गुरुवार को पेरिस पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर पीएम का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
57
एलिसी पैलेस में डिनर के बाद नरेंद्र मोदी आराम करने गए। डिनर में पीएम मोदी के पसंदीदा शाकाहारी भोजन का खास ध्यान रखा गया।
67
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस की पीएम एलिजाबेथ बोर्न के बीच बातचीत हुई। इसके बारे में पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया कि हमने वाणिज्य, बुनियादी ढांचे के निर्माण, ऊर्जा, संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
पीएम मोदी ने पेरिस के ला सीन म्यूजिकल हॉल में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित किया। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हमें अपने प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।