MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • नरेंद्र मोदी को इमैनुएल मैक्रॉन ने दिया फ्रांस का सबसे बड़ा ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर सम्मान, 1st टाइम किसी इंडियन PM को मिला यह अवार्ड

नरेंद्र मोदी को इमैनुएल मैक्रॉन ने दिया फ्रांस का सबसे बड़ा ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर सम्मान, 1st टाइम किसी इंडियन PM को मिला यह अवार्ड

पेरिस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा (PM Modi France visit) पर हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने उन्हें ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया है। यह सर्वोच्च फ्रांसीसी सम्मान है।  

2 Min read
Author : Vivek Kumar
| Updated : Jul 14 2023, 09:42 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Twitter Arindam Bagchi

नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें फ्रांस ने अपना सर्वोच्च सम्मान दिया है। ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर इससे पहले दुनिया भर के चुनिंदा प्रमुख नेताओं और प्रतिष्ठित लोगों को दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, वेल्स के तत्कालीन राजकुमार किंग चार्ल्स, जर्मनी की पूर्व चांसलर एंजेला मर्केल और संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बुट्रोस बुट्रोस घाली सहित अन्य हस्तियों को यह सम्मान मिला है।

25
Image Credit : Twitter Arindam Bagchi

पीएम नरेंद्र मोदी को फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, “यह भारत-फ्रांस साझेदारी की भावना का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है।”

35
Image Credit : Twitter Arindam Bagchi

पीएम मोदी को विभिन्न देशों द्वारा शीर्ष अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान दिए गए हैं। उन्हें जून 2023 में मिस्र द्वारा ऑर्डर ऑफ द नाइल, मई 2023 में पापुआ न्यू गिनी द्वारा कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू, मई 2023 में कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी, मई 2023 में पलाऊ गणराज्य द्वारा एबाकल पुरस्कार दिया गया।

45
Image Credit : Twitter Arindam Bagchi

नरेंद्र मोदी को 2021 में भूटान ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो, 2020 में अमेरिकी सरकार द्वारा लीजन ऑफ मेरिट अवार्ड और 2019 में बहरीन द्वारा किंग हमद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां अवार्ड दिया गया था।

55
Image Credit : Twitter Arindam Bagchi

पीएम मोदी को 2019 में मालदीव का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंग्विश्ड रुल ऑफ निशान इज्जुद्दीन, रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू अवार्ड और संयुक्त अरब अमीरात का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड मिला था।

यह भी पढ़ें- PM Modi France visit: फ्रांस के एलिसी पैलेस में पीएम मोदी के लिए रखा डिनर, प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों ने किया ग्रैंड वेलकम

नरेंद्र मोदी को 2018 में ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवार्ड, 2016 में सऊदी अरब का सर्वोच्च सम्मान अब्दुलअजीज अल सऊद ऑर्डर और अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान मिला था।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

VK
Vivek Kumar
विवेक कुमार। डिजिटल मीडिया में 12 साल का अनुभव। मौजूदा समय में एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं। नेशनल, वर्ल्ड, ट्रेन्डिंग टॉपिक, एक्सप्लेनर, डिफेंस, पॉलिटिक्स जैसे टॉपिक में इनका इंट्रेस्ट है। इन्होंने एमएससी किया हुआ है। मूलतः ये बिहार के रहने वाले हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Gold Baggage Rule 2026: विदेश से सोना लाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, क्या है नया बैगेज नियम?
Recommended image2
450 ड्रोन-70 मिसाइलें: यूक्रेन पावर ग्रिड पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अचानक क्यों भड़का रुस?
Recommended image3
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
Recommended image4
Breaking: मेलबर्न में महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी, भारतीय समुदाय स्तब्ध
Recommended image5
अमेरिका टैरिफ गेम में भारत की बड़ी जीत: PM मोदी ने चीन-पाकिस्तान को कैसे पीछे छोड़ा?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved