Howdy Modi : ट्रम्प ने पूछा, भारत में होने वाले एनबीए में मैं आमंत्रित हूं, मोदी ने सपरिवार बुलाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम पहुंच गए हैं। उनसे साथ राष्ट्रपति ट्रम्प भी थे। दोनों एक साथ कदम से कदम मिलाकर मंच पर पहुंचे। मोदी ने 50,000 लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार ट्रम्प सरकार। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जब भी उनसे (राष्ट्रपति से) मिलता हूं, उनका दोस्ताना, गर्मजोशी और ऊर्जा से भरा व्यक्तित्व पाता हूं। मोदी ने हाउडी का जवाब देते हुए कहा कि भारत में सब अच्छा है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 22, 2019 1:39 PM IST / Updated: Feb 02 2022, 10:32 AM IST

ह्यूस्टन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम पहुंच गए हैं। उनसे साथ राष्ट्रपति ट्रम्प भी थे। दोनों एक साथ कदम से कदम मिलाकर मंच पर पहुंचे। मोदी ने 50,000 लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार ट्रम्प सरकार। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जब भी उनसे (राष्ट्रपति से) मिलता हूं, उनका दोस्ताना, गर्मजोशी और ऊर्जा से भरा व्यक्तित्व पाता हूं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प... ये असाधारण और अभूतपूर्व क्षण है। हम जब कभी आपस में मिले, उनका रवैया हमेशा अच्छा और सकारात्मक रहा। मैं उनके नेतृत्व, अमेरिका के प्रति उनके जुनून और अमेरिका को दोबारा महान बनाने उनके संकल्प का भी कायल हूं। उन्होंने हाउडी का जवाब देते हुए कहा कि अगर मुझसे पूछेंगे की हाउडी मोदी, तो मेरा जवाब होगा कि भारत में सब अच्छा है।

-  ट्रम्प ने भाषण के दौरान कहा कि अगले साल एनबीए (नेशनल बास्‍केटबॉल एसोसिएशन) बास्केट बॉल खेल देखने के लिए हजारों लोग मुंबई में जुटेंगे। क्या पीएम साहब मैं आमंत्रित हूं? अगर आप बुलाएंगे तो मैं आ सकता हूं। इसपर मोदी ने कहा कि मैं चाहूंगा कि आप सपरिवार भारत आएं। 

 

"

 

मोदी ने ट्रम्प के सामने किया 370 हटाने का जिक्र

मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के जिक्र करते हुए कहा, "भारत अपने यहां जो कर रहा है, उससे कुछ ऐसे लोगों को भी दिक्कत हो रही है जिनसे खुद अपना देश नहीं संभल रहा है। इन लोगों ने भारत के प्रति नफरत को ही अपनी राजनीतिक का केंद्र बना लिया है। 

- "ये वो लोग हैं जो अशांति चाहते हैं, आतंक के समर्थक हैं, आतंक को पालते पोसते हैं, उनकी पहचान सिर्फ आप ही नहीं पूरी दुनिया अच्छे से जानती है।

- "अमेरिका में 9/11 हो या मुंबई में 26/11 हो। उसके साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं? साथियों अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए।"

- "मैं यहां पर जोर देकर कहना चाहूंगा कि इस लड़ाई में प्रेसिडेंट ट्रंप पूरी मजबूती के साथ खड़े हुए हैं।"  

"

हम इतिहास बनता देख रहे हैं : मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा- ‘‘हम इतिहास बनता देख रहे हैं। नई दिल्ली से न्यूजर्सी और हैदराबाद से ह्यूस्टन तक लोगों की निगाहें इस क्षण पर हैं। 2017 में आपने मुझे अपने परिवार से मिलवाया था। आज मुझे अपने परिवार से आपको मिलवाने का मौका मिला है।’’ मोदी ने कहा, "आज हम एक नई हिस्ट्री और एक नई केमिस्ट्री बनते देख रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प का यहां आना और नेताओं का यहां आना अमेरिका में रहने वाले भारतीयों का सम्मान है।

आज भारत का सबसे बड़ा संकल्प है न्यू इंडिया : मोदी

आज भारत न्यू इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए दिन रात एक कर रहा है। इसके लिए हम किसी दूसरे से नहीं, बल्कि खुद से ही मुकाबला कर रहे हैं। वी आर चैलेंजिंग आवरसेल्फ, वी आर चेंजिंग आवरसेल्फ। हमारी विभिन्न भाषाएं हमारे उदार और लोकतांत्रिक समाज की एक महत्वपूर्ण पहचान हैं। सदियों से हमारा राष्ट्र दर्जनों भाषाओं और सैकड़ों बोलियों के साथ आगे बढ़ रहा है। विविधता हमारे जीवंत लोकतंत्र की नींव है।

ट्रम्प ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को दोबारा मजबूत बनाया: मोदी

मोदी ने कहा कि उन्होंने (ट्रम्प) अमेरिकी अर्थव्यवस्था काे दोबारा मजबूत बना दिया है। उन्होंने अमेरिका को काफी कुछ दिया है। दोस्तो! हम भारत के लाेग प्रेसिडेंट ट्रम्प से जुड़ाव महसूस करते हैं। अबकी बार, ट्रम्प सरकार। उन्होंने दीपावली भी भारतीयों के बीच मनाई थी। जब मैं उनसे पहली बार मिला तो उन्होंने कहा कि भारत का सच्चा दोस्त व्हाइट हाउस में बैठा है। आपकी आज यहां मौजूदगी इस बात की गवाह है।’’ 

मोदी ने कहा- गुड मॉर्निंग ह्यूस्टन, गुड मॉर्निंग टेक्सास,गुड मॉर्निंग अमेरिका।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘गुड मॉर्निंग ह्यूस्टन। गुड मॉर्निंग टेक्सास। गुड मॉर्निंग अमेरिका। मेरे भारतवासियों को शुभकामनाएं। आज हमारे साथ बेहद खास व्यक्ति (डोनाल्ड ट्रम्प) मौजूद हैं। उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। इस धरती पर मौजूद हर व्यक्ति उनके नाम से परिचित है। उनका नाम वैश्विक राजनीति के संदर्भ में होने वाली हर बातचीत में आता है। वे अमेरिका जैसे महान देश में सर्वोच्च पद हासिल करने से पहले भी काफी चर्चित रहे। उन्होंने सीईओ से लेकर कमांडर-इन-चीफ, राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था और सुरक्षा मामलों का सफर तय किया है। उन्होंने हर जगह अपनी छाप छोड़ी है। ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि आज राष्ट्रपति यहां मौजूद हैं।’’

मेरा प्रशासन आपके लिए हमेशा मौजूद है : ट्रम्प

ट्रम्प ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और मैं यहां हर उस चीज का जश्न मनाने आए हैं, जो भारतीयों और अमेरिकियों को एकजुट करती है। अमेरिका में 40 लाख भारतीयों पर हमें गर्व है। आपने भी अमेरिका को गर्व महसूस कराने में योगदान दिया है। मेरा प्रशासन आपके लिए हमेशा मौजूद है।’’

दोनों देशों के संविधान तीन शब्दों - वी द पीपल... से शुरू होते हैं : ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका के बीच रिश्ते पहले से कहीं मजबूत हैं। हमारे रिश्ते साझा मूल्यों और लोकतंत्र पर आधारित हैं। हम कानून से चलते हैं और इंसाफ के लिए काम करते हैं। दोनों देशों के संविधान तीन खूबसूरत शब्दों - वी द पीपल... से शुरू होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया भारत को मजबूती से आगे बढ़ते हुए देख रही है। प्रधानमंत्री मोदी के शासन में कई लाख लोग गरीबी से बाहर आए हैं। यह महत्वपूर्ण बात है।’’

मोदी भारत के लिए असाधारण काम कर रहे हैं : ट्रम्प

ट्रम्प ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए असाधारण काम कर रहे हैं, मैं यहां आकर खुश हूं। कुछ समय पहले दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का चुनाव हुआ, चुनाव जीतने पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देता हूं"

ट्रम्प ने मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘अमेरिका के सबसे भरोसेमंद और अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यहां मौजूदगी का मैं स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी भारत के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। उनका इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मौजूद होना सम्मान की बात है। अमेरिका में बसे भारतीय अमेरिका की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं। कुछ ही महीनों पहले 60 करोड़ भारतीयों ने दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी को जीत दिलाई। आपको बधाई। (60 करोड़) यह बहुत बड़ी संख्या है। आपको जन्मदिन की भी शुभकामनाएं (मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन था)।’’

भांगडा से मोदी का स्वागत करने के लिए तैयार लोग


मोदी के कार्यक्रम के लिए सजा मंच 

कार्यक्रम से पहले इस अंदाज में दिखे लोग
 

 

मोदी अमेरिका में बनाएंगे एक नया रिकॉर्ड

- इस कार्यक्रम में 50,000 से ज्यादा भारतीयों के आने की उम्मीद है।
- यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री को अमेरिका में सुनने के लिए सबसे बड़ी लाइव ऑडियंस होगी।
- अमेरिका में पॉप फ्रेंसिस के बाद किसी भी विदेशी नेता का यह सबसे बड़ा कार्यक्रम है। 

अमेरिका में मोदी का तीसरा संबोधन
- 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी का अमेरिका में यह तीसरा अहम भाषण होगा।
- 2014 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में उन्होंने लोगों को संबोधित किया था।
- इसके अलावा 2016 में सिलिकॉन वैली में प्रधानमंत्री मोदी के लिए कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।
- इन कार्यक्रमों में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था।

Share this article
click me!