Pope Francis Death : वेटिकन सिटी से आई एक खबर ने पूरी दुनिया को दुखी कर दिया है। कैथोलिक ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस (Pope Francis) का 88 साल की उम्र निधन हो गया है। वो सिर्फ चर्च लीडर नहीं सोशल मीडिया सुपरस्टार भी थे। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी।
पहले लैटिन अमेरिकी पोप Pope Francis का 21 अप्रैल 2025 को निधन हो गया। वेटिकन के अनुसार, स्थानीय समयानुसार आज सुबह 7.35 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कई महीनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी।
25
पोप फ्रांसिस को कौन सी बीमारी थी
14 फरवरी 2025 को रोम के जेमेली हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनका निमोनिया, एनीमिया का इलाज चल रहा था। लंग्स इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में थे। कैथलिक चर्च के हेडक्वॉर्टर वेटिकन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया था कि ब्लड टेस्ट रिपोर्ट में पोप की किडनी फेल होने के संकेत भी दिखे थे। हालांकि, 14 मार्च 2025 को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।
35
पोप फ्रांसिस के Twitter फॉलोअर्स
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर Pope Francis ने @Pontifex नाम से 9 अलग-अलग भाषाओं में ट्विटर अकाउंट्स हैं। उनके कुल फॉलोअर्स की संख्या 18.3 मिलियन है। उनके ट्वीट्स सिर्फ धार्मिक बातें नहीं, यूक्रेन वॉर, कोविड महामारी और ग्लोबल क्राइसेज पर भी होते थे। इनमें लाखों लाइक्स-रीट्वीट्स आते थे।
इंस्टाग्राम (Instagram) पर भी पोप फ्रांसिस को फॉलो करने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। अभी उनके 9.9 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। जब 2016 में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट @franciscus शुरू किया, तो सिर्फ 5 दिनों में उनके 19 लाख फॉलोअर्स हो गए थे। इंस्टा पर वो अपनी मुलाकातों, प्रार्थनाओं और इंसानी भावनाएं शेयर किया करतेथे।
55
Pope Francis डिजिटल सोच वाले लीडर
Pope Francis ने साबित कर दिया कि सोशल मीडिया सिर्फ एंटरटेनमेंट टूल नहीं, बल्कि करुणा, एकता और उम्मीद का हथियार भी बन सकता है। उन्होंने ट्वीट्स के जरिए शांति की बातें पहुंचाईं, इंस्टाग्राम से दुनिया को दिल से जोड़ा।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।