महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Published : Sep 18, 2022, 07:39 AM IST
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार (Queen Elizabeth II funeral) में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचीं हैं। 19 सितंबर की सुबह वेस्टमिंस्टर एब्बे में उनका अंतिम संस्कार होगा।  

लंदन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार (Queen Elizabeth II funeral) में शामिल होने के लिए शनिवार शाम लंदन पहुंचीं। वह भारत सरकार की ओर से शोक व्यक्त करेंगी। राजकीय अंतिम संस्कार में दुनियाभर के 500 से अधिक विश्व नेताओं और राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु 8 सितंबर को स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल के अपने ग्रीष्मकालीन निवास में हो गई थी। उनकी उम्र 96 वर्ष थी। 19 सितंबर की सुबह वेस्टमिंस्टर एब्बे में उनका अंतिम संस्कार होगा। राष्ट्रपति मुर्मू ब्रिटेन की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वह सोमवार को अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। रविवार शाम को किंग चार्ल्स III द्वारा बकिंघम पैलेस में आयोजित विश्व नेताओं के स्वागत समारोह में उन्हें आमंत्रित किया गया है।

12 सितंबर को विदेश मंत्री ने व्यक्त की थी संवेदना
राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट किया, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन के लिए रवाना हुई हैं।" भारत के राष्ट्रीय शोक दिवस के एक दिन बाद विदेश मंत्री एस जयशंकर 12 सितंबर को नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग गए थे। उन्होंने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भारत की ओर से संवेदना व्यक्त की थी। 

यह भी पढ़ें- महारानी के सम्मान में...दिग्गज फुटबॉलर डेविड बेकहम लोगों की कतार में घंटों खड़े होकर देने पहुंचे श्रद्धांजलि

विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में पुष्टि की थी कि राष्ट्रपति भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन की यात्रा करेंगी। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया था कि एचएम क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के 70 वर्षों के शासनकाल में भारत-ब्रिटेन के संबंध बहुत विकसित और मजबूत हुए हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल के प्रमुख के रूप में दुनिया भर के लाखों लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें-  किंग चार्ल्स की ताजपोशी में शामिल इस बकरी की लग्जरी लाइफ किसी रॉयल्स से कम नहीं, ये सिगरेट भी पीती हैं

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पाकिस्तान में आधी रात खलबली, अस्पताल ले जाए गए Ex PM इमरान खान, आखिर क्या हुआ?
Mexico Drug Lord Operation: एल मेंचो के सीक्रेट ठिकाना तक पहुंचने में कैसे मददगार बनी गर्लफ्रेंड?