इमरान खान की सत्ता के बचे गिने चुने दिन, दम दिखाने के लिए इस्लामाबाद में कर रहे रैली

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान आज इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में रैली कर रहे हैं। वह सरकार जाने से पहले शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 27, 2022 11:26 AM IST / Updated: Mar 27 2022, 05:40 PM IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की कुर्सी खतरे में है। उनके खिलाफ विपक्षी दलों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। गठबंधन की सरकार चला रहे इमरान खान को अपनी कुर्सी बचाने के लिए 172 वोट की जरूरत है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह मैजिक फिगर से काफी दूर हैं। 

कुर्सी पर मंडरा रहे खतरे के बीच इमरान खान अपनी ताकत दिखाने में जुटे हैं। उन्होंने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के परेड ग्राउंड में रैली आयोजित की है। कुछ देर में वह रैली को संबोधित करने वाले हैं। इस रैली में बड़ी संख्या में इमरान खान के समर्थक शामिल हो रहे हैं। वह इसके जरिए शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Latest Videos

3-4 अप्रैल को हो सकती है वोटिंग
बता दें कि विपक्ष की सभी पार्टियों ने मिलकर इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। 28 मार्च को पाकिस्तान की संसद में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि 3-4 अप्रैल को वोटिंग हो सकती है। इमरान खान को पाकिस्तान की सेना सत्ता में लेकर आई थी, लेकिन इनकी सरकार का प्रदर्शन इतना खराब रहा कि अब सेना ने भी समर्थन से इनकार कर दिया है। 

यह भी पढ़ें-  PMO में सीधी एंट्री पाने वाली कौन है बुशरा बीबी की दोस्त फराह ? पीएम आवास पर जादू टोना की क्या है हकीकत?

अपनों ने भी छोड़ा इमरान का साथ
पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में सदस्यों की संख्या 342 है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई से सदस्यों की संख्या 155 है। छह राजनीतिक दलों ने इमरान को सरकार बनाने के लिए समर्थन दिया था। इनके सदस्यों की संख्या 23 है। अब ये पार्टियां भी इमरान खान से नाराज बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि संभव है कि ये पार्टियां वोटिंग के दौरान विपक्ष का साथ दे सकती हैं। इमरान खान के अपने सदस्यों ने भी बगावत कर दिया है। कहा जा रहा है कि पीटीआई के 24 सांसदों ने बागी रुख अपना लिया है।

यह भी पढ़ें-  पाकिस्तान : कुर्सी खिसकती देख विपक्ष पर भड़के इमरान खान, कहा - डाकुओं का टोला आवाम के खिलाफ जुर्म कर रहा

Share this article
click me!

Latest Videos

कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts