हांगकांग में तेज बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन, रिटायर कर्मचारियों ने अधिकारियों को कहे ये शब्द

Published : Oct 12, 2019, 09:09 PM IST
हांगकांग में तेज बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन, रिटायर कर्मचारियों ने अधिकारियों को कहे ये शब्द

सार

हांगकांग द्वीप पर पुलिस मुख्यालय के बाहर करीब 200 लोग शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा हुए। कुछ ने अधिकारियों को अपशब्द कहे, लेकिन उन्होंने कोई हस्क्षेप नहीं किया। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।  

 

हांगकांग. हांगकांग में प्रदर्शनकारियों का मार्च अब भी जारी है, लेकिन पहले की रैलियों की तुलना में इस बार की रैली में प्रदर्शनकारियों की संख्या कम दिखी।

कोवलून में शनिवार रोपहर को आयोजित रैली में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और तेज बारिश के बीच शांतिपूर्ण तरीके से, नारेबाजी करते हुए मार्च निकाला।

हांगकांग द्वीप पर पुलिस मुख्यालय के बाहर करीब 200 लोग शांतिपूर्ण तरीके से इकट्ठा हुए। कुछ ने अधिकारियों को अपशब्द कहे, लेकिन उन्होंने कोई हस्क्षेप नहीं किया। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर सेवानिवृत्त कर्मचारी थे।

चार महीने से अधिक समय की अशांति के दौरान भारी संख्या में दिखे प्रदर्शनकारियों की तुलना में इस बार के प्रदर्शन में लोगों की संख्या कम रही। इन प्रदर्शनों के चलते चीनी अर्द्ध स्वायत्त क्षेत्र में असंतोष पैदा हो गया था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nobel Peace Prize 2026: मजदूर परिवार की बेटी कैसे पहुंचीं नोबेल तक! कौन हैं नवी पिल्लै?
H-1B Visa Row: JD Vance के ‘बंधुआ मजदूर’ बयान पर भारत का कड़ा ऐतराज, क्यों जताई आपत्ति?