महारानी एलिजाबेथ-II के अंतिम दर्शन के लिए 30 घंटे का इंतजार, पांच किलोमीटर से लंबी है लोगों की लाइन

Published : Sep 13, 2022, 01:00 AM IST
महारानी एलिजाबेथ-II के अंतिम दर्शन के लिए 30 घंटे का इंतजार, पांच किलोमीटर से लंबी है लोगों की लाइन

सार

महारानी एलिजाबेथ की अंतिम यात्रा सोमवार को स्कॉटलैंड में निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में लोग अपनी महारानी को श्रद्धासुमन अर्पित करने और आखिरी विदाई देने के लिए जुटे थे। अंतिम यात्रा में किंग चार्ल्स के अलावा शाही परिवार के अन्य सदस्य महारानी के पार्थिव शरीर के पीछे चल रहे थे। महारानी एलिजाबेथ का शरीर एक ताबूत में रखा गया है।

लंदन। महारानी एलिजाबेथ-II के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देने के लिए लाखों लोग पहुंच रहे हैं। लोगों का लंदन पहुंचना लगातार जारी है। महारानी के दर्शन के लिए जुटी भीड़ को देख ऐसा अनुमान है कि अंतिम दर्शन में करीब लोगों को 30-30 घंटे इंतजार करना पड़ सकता है। अनुमानित है कि महारानी के फ्यूनरल में देश-दुनिया से दस लाख से अधिक लोग जुटेंगे। 19 सितंबर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम दर्शन केलिए जुटी भीड़ को देखने के बाद यह अनुमान है कि पांच किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन लोगों की लगाई जाएगी।

सोमवार को स्कॉटलैंड में महारानी की अंतिम यात्रा 

महारानी एलिजाबेथ की अंतिम यात्रा सोमवार को स्कॉटलैंड में निकाली गई। इस दौरान काफी संख्या में लोग अपनी महारानी को श्रद्धासुमन अर्पित करने और आखिरी विदाई देने के लिए जुटे थे। अंतिम यात्रा में किंग चार्ल्स के अलावा शाही परिवार के अन्य सदस्य महारानी के पार्थिव शरीर के पीछे चल रहे थे। महारानी एलिजाबेथ का शरीर एक ताबूत में रखा गया है।

लंदन पहुंचने के बाद वेस्टमिंस्टर हॉल में होगा अंतिम दर्शन

महारानी एलिजाबेथ का पार्थिव शरीर बुधवार तक लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में पहुंचेगा। बुधवार की शाम पांच बजे वेस्टमिंस्टर हॉल में उनका पार्थिव शरीर लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। अगले सोमवार यानी 19 सितंबर सुबह 6.30 बजे तक रखा रहेगा। 

महारानी का 8 सितंबर को हुआ था निधन

ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन गुरुवार 8 सितंबर को 96 वर्ष की आयु में हो गया था। उन्होंने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कासल में अंतिम सांस ली थी। बकिंघम पैलेस ने महारानी के निधन की जानकारी देने के साथ नए राजा के बारे में जानकारी दी। रॉयल प्रोटोकॉल के अनुसार महारानी के सबसे बड़े बेटे 73 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स अब इंग्लैंड के नए किंग बनाए गए। महारानी ने 70 साल तक राज किया है।

यह भी पढ़ें:

Queen Elizabeth II की मुकुट पर जड़ा ऐतिहासिक कोहिनूर हीरा अब किसके सिर सजेगा? जानिए भारत से क्या है संबंध?

कौन हैं प्रिंस चार्ल्स जो Queen Elizabeth II के निधन के बाद बनें किंग?

Queen Elizabeth का निधन, 96 साल की उम्र में ली बाल्मोरल कासल में अंतिम सांस

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bhutan GLOF High Alert: भूटान में फटी ग्लेशियल झील, असम-बंगाल के इन 6 जिलों में आएगी भयंकर बाढ़?
Top 10 News: Cyclone Arnab से Israel Election तक, आज की 10 बड़ी खबरों ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन?