78 साल की उम्र में रेड बुल के मालिक डिट्रिच मात्सिट्ज का निधन, अपने दम पर खड़ा किया था खेल साम्राज्य

Published : Oct 23, 2022, 09:53 AM ISTUpdated : Oct 23, 2022, 10:43 AM IST
78 साल की उम्र में रेड बुल के मालिक डिट्रिच मात्सिट्ज का निधन, अपने दम पर खड़ा किया था खेल साम्राज्य

सार

एनर्जी ड्रिंक्स की दुनिया की दिग्गज कंपनी रेड बुल (Red Bull) के मालिक डिट्रिच मात्सचिट्ज का निधन 78 साल की उम्र हो गया। वह फॉर्मूला वन टीम के मालिक भी थे। उन्होंने खेल साम्राज्य खड़ा किया था।

वियना।  एनर्जी ड्रिंक्स की दुनिया की दिग्गज कंपनी रेड बुल (Red Bull) के मालिक डिट्रिच मात्सचिट्ज का निधन 78 साल की उम्र हो गया। वह फॉर्मूला वन टीम के मालिक भी थे। उन्होंने अपने दम पर खेल साम्राज्य खड़ा किया था। वह ऑस्ट्रिया के रहने वाले थे। रेड बुल कंपनी ने डिट्रिच के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मात्सिट्ज को 2022 में फोर्ब्स द्वारा ऑस्ट्रिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में नामित किया गया था। उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 27.4 बिलियन यूरो है।

रेड बुल फॉर्मूला वन रेस की जानी मानी टीम है। टीम के डच ड्राइवर मैक्स वेरस्टैपेन लगातार दूसरे साल विश्व चैंपियन बने हैं। रेड बुल ने 2005 में ऑस्ट्रियाई शहर साल्जबर्ग का फुटबॉल क्लब खरीदा। इसके बाद जर्मनी के लीपजिग में फुटबॉल क्लब खरीदा था।

फॉर्मूला वन टीम रेड बुल के प्रमुख क्रिश्चियन हॉर्नर ने मात्सचिट्ज को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मात्सचिट्ज हमारे भावुक समर्थक थे। वे हमारे काम के लिए बैकबोन की तरह थे। उनका निधन हमारे लिए बहुत दुखद है। वह महान व्यक्ति थे। हमने जो हासिल किया और जो किया उसके पीछे की शक्ति मात्सचिट्ज थे। उन्होंने दुनियाभर में खेल के क्षेत्र में काम किया था।

यह भी पढ़ें- सूडान: जमीन विवाद को लेकर जातीय संघर्ष, घरों और दुकानों पर हुई अंधाधुंध फायरिंग, मारे गए 200 लोग

यूं की थी रेड बुल की शुरुआत
अपनी कंपनी शुरू करने से पहले मैट्सचिट्ज एक जर्मन कॉस्मेटिक कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर थे। वह कंपनी के काम से पूरी दुनिया में यात्रा करते थे। उन्हें हांगकांग में एक लक्जरी बार में स्वीट ड्रिंक परोसा गया था। उस समय वह जेट लैग की परेशानी झेल रहे थे। स्वीट ड्रिंक ने उन्हें जेट लैग से राहत दिलाई थी। यह मैट्सचिट्ज को काफी पसंद आई। उन्होंने बेवरेज के डेवलपर थाई व्यवसायी चलोयो युविद्या के साथ साझेदारी की और दोनों ने मिलकर 1984 में एनर्जी ड्रिंक कंपनी रेड बुल की स्थापना की थी।

यह भी पढ़ें- पुलिस ने लगाया इमरान खान पर आतंकी का ठप्पा, 2 केस दर्ज, अयोग्य करार दिए जाने पर समर्थकों ने किया था उपद्रव

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IRAN पर हमला क्या बना गले की फांस? इजराइल-अमेरिका की प्लानिंग पर क्या कह रहे EXPERTS
Netanyahu Photo: जिंदा हैं या नहीं? नेतन्याहू की एक तस्वीर ने AI को भी घुमा दिया, जानिए पूरा मामला