गॉड का संदेश मिला, दादा ने पोते समेत 6 बच्चों को दी दर्दनाक मौत, गर्भवती महिला को भी किया दफन

Published : Jan 18, 2020, 02:05 PM IST
गॉड का संदेश मिला, दादा ने पोते समेत 6 बच्चों को दी दर्दनाक मौत, गर्भवती महिला को भी किया दफन

सार

यहां एक गर्भवती महिला और 6 बच्चों को अत्याचार कर हत्या करने की खबर सामने आई है। प्रशासन के मुताबिक, इन हत्याओं के पीछे धार्मिक कट्टरपंथियों का हाथ हैं। मरने वालों में 1 और तीन साल का बच्चा भी शामिल है। 

पनामा. यहां एक गर्भवती महिला और 6 बच्चों को अत्याचार कर हत्या करने की खबर सामने आई है। प्रशासन के मुताबिक, इन हत्याओं के पीछे धार्मिक कट्टरपंथियों का हाथ हैं। मरने वालों में 1 और तीन साल का बच्चा भी शामिल है। 

पुलिस ने इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना नगावे-बगले क्षेत्र का है, यहां बड़ी संख्या में पनामा समुदाय के लोग रहते हैं। 

4-6 महीने की गर्भवती थी महिला
प्रशासन के मुताबिक, 32 साल की महिला, तीन लड़के और तीन लड़कियों का दफन शव बरामद किया गया है। महिला 4-6 महीने की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि इन लोगों की हत्या 'पाप का प्रायश्चित' ना करने को लेकर की गई है। 

'हत्या के लिए गॉड का संदेश मिला' 
प्रशासन के मुताबिक, कट्टरपंथी 3 महीने से यहां सक्रिय थे। लेकिन उन्होंने किसी पर हमला नहीं किया था। आरोपियों का कहना है कि उन्हें गॉड का संदेश मिला, इसके बाद उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। 
 
15 लोगों का किया गया रेस्क्यू
इस हत्याकांड के बाद जब पुलिस ने आरोपियों के घर पर छापेमारी की, तो 15 ऐसे ही लोगों का रेस्क्यू किया गया। माना जा रहा है कि अब इन लोगों की हत्या की जानी थी। पुलिस को आरोपियों के पास से पर्याप्त सबूत मिले हैं, जिससे यह सिद्ध हो सके कि उन्होंने ही पीड़ितों की हत्या की है। एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो इस घटना में मारे गए कुछ बच्चों का दादा है। 
 
प्रशासन के मुताबिक, आरोपी एक धार्मिक पंथ के सदस्य हैं, जो अनुष्ठान करते हैं। हत्या के पीछे इन्हीं का हाथ है। कट्टरपंथ अपने आप को चर्च ऑफ गॉड बताते हैं। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बांग्लादेश: उस्मान हादी के नमाज-ए-जनाजा में हिंसा भड़कने का डर, परिवार ने रखी 1 बड़ी डिमांड
कौन था Sharif Osman Hadi ? जिसकी मौत पर Bangladesh में मचा तांडव!