भारतीय नेवी अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में नहीं मिलेगा बाहरी वकील, पाकिस्तान ने भारत की मांग ठुकराई

Published : Sep 19, 2020, 11:58 AM ISTUpdated : Sep 19, 2020, 12:02 PM IST
भारतीय नेवी अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में नहीं मिलेगा बाहरी वकील, पाकिस्तान ने भारत की मांग ठुकराई

सार

भारतीय नेवी के रिटायर्ड अधिकारी कुलभूषण जाधव को लेकर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत लगातार बाहरी वकील की मांग कर रहा है जो बिल्कुल अवास्तविक है  

लाहौर. पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नेवी के रिटायर्ड अधिकारी कुलभूषण जाधव के मामले में भारत ने निष्पक्ष सुनवाई के लिए बाहरी वकील की मांग की थी लेकिन पाकिस्तान ने इस मांग को ठुकरा दिया है। भारत की इस मांग को पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने अवास्तविक बताते हुए खारिज किया है।

कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिद हाफिज चौधरी ने भारत की बाहरी वकील की मांग को नकारते हुए कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय कानूनों के अनुसार भारत की यह मांग संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने भारत से इस मामले में साफ कह दिया है कि अन्तर्राष्ट्रीय चलन के अनुसार हमारी अदालतों में उन वकीलों को ही पैरवी करने की अनुमति है, जिनके पास पाकिस्तान में प्रैक्टिस का लाइसेंस उपलब्ध हो।

भारत ने लगाए थे पाकिस्तान पर क्रियान्वयन के आरोप

दरअसल पाकिस्तान की ओर से यह बयान भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के बयान के बाद आया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले का सही से क्रियान्वयन नहीं करने का आरोप लगाया था। भारत ने जाधव को बगैर किसी शर्त के राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने और एक भारतीय वकील उपलब्ध कराने की मांग कही थी।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट हमले में घायल भारतीय की मौत, पत्नी-बच्चे भी अस्पताल में भर्ती
Russia-Ukraine War: ट्रंप ने किया एनर्जी सीजफायर का ऐलान, जेलेंस्की बोले- हमारे लिए यह नई खबर