अमेरिका-इज़राइल हमलों के बाद ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट के पास पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर ‘स्काईलाइट’ पर हमला किया। 20 क्रू मेंबर्स, जिनमें 15 भारतीय शामिल थे, को सुरक्षित निकाला गया। चार लोग घायल हुए हैं। क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।
Iran Attack Near Strait of Hormuz: ईरान ने ओमान के तट के पास स्थित होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक तेल टैंकर पर हमला किया है। इस एक्शन को कथित तौर पर अमेरिका-इजराइल द्वारा सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के जवाब में की गई कार्रवाई बताया जा रहा है। हमले के बाद मिडिल-ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है।
Musandam Peninsula Incident: पलाऊ के झंडे वाले टैंकर को बनाया निशाना
ओमान के मुसंदम पेनिनसुला के पास पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर ‘स्काईलाइट’ को निशाना बनाया गया। इसके बाद ओमान के दुकम पोर्ट पर भी ड्रोन हमलों की खबर सामने आई। ओमान के Maritime Security Center (MSC) के अनुसार, इस हमले में कम से कम 4 लोग घायल हुए हैं।
Crew Details: 20 मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया, 15 भारतीय भी
MSC ने बताया कि ‘SKYLIGHT’ नाम का यह टैंकर खासाब पोर्ट से 5 नॉटिकल मील उत्तर में टारगेट किया गया। जहाज़ पर कुल 20 क्रू मेंबर्स सवार थे, जिनमें 15 भारतीय और 5 ईरानी नागरिक शामिल थे। हमले के बाद सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 4 लोगों को अलग-अलग चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए भेजा गया है।हालांकि, MSC ने यह साफ नहीं किया कि टैंकर पर किस तरह का हमला हुआ।
Radio Warning and Rising Tensions: जहाजों को दी गई चेतावनी
हमले से पहले एक कथित रेडियो प्रसारण में यह चेतावनी दी गई थी कि किसी भी जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति नहीं है। इसके बाद कई तेल और गैस टैंकरों ने इस मार्ग से बचने की कोशिश की। इस स्थिति से शिपिंग कंपनियों, बीमा कंपनियों, सरकारों और वैश्विक तेल बाजारों में चिंता बढ़ गई है।
Iran’s Warning: स्ट्रेट बंद करने की धमकी
ईरान ने पिछले महीने भी चेतावनी दी थी कि अगर अमेरिका या कोई अन्य देश उस पर हमला करता है, तो वह होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर सकता है। अब अमेरिका और इज़राइल के हमलों में सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की कसम खाई है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने बयान जारी कर कहा है कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की आर्म्ड फोर्सेज का इतिहास का सबसे खतरनाक अटैकिंग ऑपरेशन किसी भी समय शुरू हो सकता है। इस बयान के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और अस्थिरता बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?
होर्मुज स्ट्रेट को दुनिया का सबसे संवेदनशील समुद्री रास्ता माना जाता है। दुनिया में खपत होने वाले तेल का लगभग पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। यह पतला समुद्री गलियारा फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी, अरब सागर और आगे हिंद महासागर से जोड़ता है। इसके उत्तर में ईरान स्थित है, जबकि दक्षिण में ओमान और UAE हैं। ईरान इस स्ट्रेट पर ओमान के मुसंदम पेनिनसुला के साथ कंट्रोल शेयर करता है।


