छोटे नाव से मलेशिया कि ओर जा रहे रोहिंग्या शरणार्थी डूबे, 14 लोगों की मौत

Published : Feb 11, 2020, 03:53 PM IST
छोटे नाव से मलेशिया कि ओर  जा रहे रोहिंग्या शरणार्थी डूबे, 14 लोगों की मौत

सार

दक्षिण बांग्लादेश के निकट रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर जा रही एक नाव मंगलवार सुबह डूब गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की डूबने से मौत हो गई और 70 लोगों को बचा लिया गया। हालांकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं।

कॉक्स बाजार (बांग्लादेश).  दक्षिण बांग्लादेश के निकट रोहिंग्या शरणार्थियों को लेकर जा रही एक नाव मंगलवार सुबह डूब गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की डूबने से मौत हो गई और 70 लोगों को बचा लिया गया। हालांकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं।

छोटे से नाव पर 130 लोग सवार थे

मछली पकड़ने वाली नौका पर करीब 130 लोग सवार थे। यह नौका बंगाल की खाड़ी से मलेशिया की ओर जा रही थी। तटरक्षक बल के प्रवक्ता हमिदुल इस्लाम ने बताया कि 70 लोगों को बचा लिया गया है। म्यामां में 2017 में सैन्य कार्रवाई से घबराकर भागे 7,00,000 से अधिक रोहिंग्या लोग बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों में रह रहे थे। कॉक्स बाजार में स्थित शरणार्थी शिविरों से ये लोग मलेशिया जाने वाली नौका पर सवार हुए थे।

मलेशिया की ओर जा रहे थे रोहिंग्या शरणार्थी 

इस्लाम ने बताया कि दो नौकाएं मलेशिया की ओर जा रही थीं, शरणार्थी इन्हीं पर सवार थे। उन्होंने बताया, ‘‘डूबी हुई एक नौकी मिली है। इस पर सवार ज्यादातर लोग कॉक्स बाजार के शरणार्थी शिविर से थे। दूसरी नौका का कोई पता नहीं लगा है। हम तलाश कर रहे हैं।’’ तटरक्षक कमांडर नईम उल हक ने बताया, ‘‘अब तक 14 शव मिले हैं, 70 लोगों को बचाया गया।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को तस्करों ने अपनी बातों में फंसाया था। नवंबर से मार्च के बीच समुद्र शांत रहता है और मछली पकड़ने की छोटी नौकाएं भी इसमें उतर सकती हैं, ऐसे में तस्करी बढ़ जाती है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

चीन की टेंशन बढ़ाएगा भारत का ब्रह्मोस! फिलीपींस खरीदेगा 60 मिसाइलें, 5 नए सिस्टम की तैयारी
PoK में पाकिस्तानी सेना का खूनी खेल! घरों पर ड्रोन से हमला, 3 की मौत और 18 घायल