92 साल की उम्र में फिर हुआ इश्क, रूपर्ट मर्डोक ने छठी बार की सगाई, अब बनेंगे दूल्हा

Published : Mar 08, 2024, 06:13 PM IST
rupert murdoch 1

सार

मीडिया मुगल रुपर्ट मर्डोक जल्द ही एक बार फिर शादी रचाने जा रहे हैं। 92 साल के रूपर्ट ने 67 वर्षीय एलेना जुकोवा के साथ इंगेजमेंट कर ली है। दोनों की शादी जून में होने की बात कही जा रही है। 

ट्रेंडिंग न्यूज। कहते हैं इश्क करने की कोई उम्र नहीं होती। मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक के लिए ये कहावत बिल्कुल सटीक बैठती हैं। रूपर्ट मर्डोक एक बार फिर दूल्हा बनने की तैयारी में हैं। मर्ड्रोक ने अपनी 67 वर्षीय रूसी गर्लफ्रेंड एलेना जुकोवा से सगाई कर ली है। मर्डोक इससे पहले भी 5 बार शादी की है और अब छठी बार वह शादी करने जा रहे हैं। मर्डोक काफी समय से एलेना को डेट कर रहे हैं।

कौन हैं ऐलेना जुकोवा
एलेना जुकोवा मॉलूक्यूलर बायोलजिस्ट रह चुकी हैं। इससे पहले उनकी शादी रूसी ऑयल बैरन एलेक्जेंडर जुकोव से हुई थी। एलेना और एलेक्जेंडर की दशा नाम की एक बेटी भी है। उनकी बेटी सोशलाइट होने के साथ एक बिजनेस परसन भी है।   

92 साल की उम्र में बनेंगे दूल्हा
रूपर्ट मर्डोक 92 साल की उम्र में दूल्हा बनने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रूपर्ट और एलेना इसी साल जून में शादी करने जा रहे हैं। हांलाकि अभी शादी की डेट नहीं बताई गई है। कैलिफोर्निया के मोरागा वाइनयार्ड एस्टेव में दोनों की वेडिंग फंक्शन की बात सामने आ रही है।

पढ़ें 92 वर्षीय मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक कर रहे महिला साइंटिस्ट से डेट: चौथी पत्नी से तलाक के बाद वेकेशन मनाते हुई तस्वीरें वायरल

पांचवी बार शादी करने जा रहे मर्डोक 
मर्डोक अब जल्द ही 5वीं बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  सबसे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई फ्लाइट अटेंडेंट पेट्रीसिया बुकर से शादी रचाई थी। उनसे अलग होने के बाद स्कॉटिश मूल की पत्रकार अन्ना मान से विवाक किया था। फिर चीनी मूल की इंडस्ट्रलिस्ट वेंडी डेंग से उन्होंने मैरिज की थी। इसके बाद अमेरिकी मॉडल एवं अभिनेत्री जेरी हॉल के साथ इश्क होने पर वह शादी के बंधन में बंधे थे। अब पांचवी बार वह एलेना जुकोवा के साथ घर बसाने जा रहे हैं।

मीडिया मुगल कैसे बने मर्डोक
रुपर्ट मर्डोक ने 1950 में ऑस्ट्रेलिया में अपने करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद 1969 में उन्होंने यूके में न्यूज ऑफ द वर्ल्ड और द सन न्यूजपेपर को खरीद लिया। इसके बाद रूपर्ट ने न्यूयॉर्क पोस्ट और वॉल स्ट्रीट जर्नल के साथ कई अन्य अमेरिकी पब्लिकेशन्स को भी खरीद लिया। इसके बाद उन्होंने 1966 में फॉक्स न्यूज चैनल लॉन्च कर मीडिया जगत में तहलका मचा दिया। आज फॉक्स अमेरिका में सबसे चर्चित न्यूज चैनल है। 1996 में इस्टैबलिश न्यूज कॉर्प कंपनी के जरिए वह मीडिया इंडस्ट्री के बादशाह बने हुए हैं। 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Iran Protest: अब तक 538 की मौत, अमेरिका-इजरायल पर हमले की धमकी
क्या ईरान में भी घुसेगी अमेरिकी सेना? ट्रंप के बयान से क्यों मची खलबली