रूस ने यूक्रेन के विदेशी भाड़े के सैनिकों को मारने का किया दावा, पोलैंड बार्डर पर बमबारी कर मौत के घाट उतारा

Published : Mar 14, 2022, 04:58 AM ISTUpdated : Mar 14, 2022, 05:00 AM IST
रूस ने यूक्रेन के विदेशी भाड़े के सैनिकों को मारने का किया दावा, पोलैंड बार्डर पर बमबारी कर मौत के घाट उतारा

सार

अधिकारियों ने रविवार को कहा कि पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव के बाहर एक सैन्य प्रशिक्षण मैदान पर रूसी सैनिकों द्वारा आठ हवाई हमले किए जाने के बाद, 35 लोगों की मौत हो गई। इस हवाई हमले में 57 लोग घायल भी हो गए हैं।

कीव। यूक्रेन में पोलैंड सीमा (Poland border) पर रूस द्वारा किए गए हवाई हमले में मारे गए लोगों को मास्को ने भाड़े के सैनिक बताया है। रूस का आरोप है कि यूक्रेन की ओर से लड़ने आए भाड़े के सैनिकों को मार गिराया गया है। यह विदेशी भाड़े के सैनिक रूस के खिलाफ लड़ाई में कीव की सेना में शामिल हुए थे। यूक्रेन की सेना ने शनिवार को कहा कि कीव पहले से ही रूसी सेना के घेरे में है। इसके बावजूद रूसी सैनिकों ने महिलाओं और बच्चों के समूह को गोली मार दी, जो राजधानी के पास एक गांव छोड़ रहे थे।

हवाई हमले में 35 लोगों को मार गिराया

अधिकारियों ने रविवार को कहा कि पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव के बाहर एक सैन्य प्रशिक्षण मैदान पर रूसी सैनिकों द्वारा आठ हवाई हमले किए जाने के बाद, 35 लोगों की मौत हो गई। इस हवाई हमले में 57 लोग घायल भी हो गए हैं।

यूक्रेन बोला-निर्दोषों को मारा गया

यूक्रेन की सेना ने शनिवार को कहा कि कीव पहले से ही रूसी सेना के घेरे में है। इसके बावजूद रूसी सैनिकों ने महिलाओं और बच्चों के समूह को गोली मार दी, जो राजधानी के पास एक गांव छोड़ रहे थे। रूस के इस हमले में एक बच्चे सहित सात महिलाओं की मौत हो गई है। राष्ट्रपति के सलाहकार मायखाइलो पोडोलीक का कहना है कि कीव पहले से ही प्रभावी रूप से रूसी सेना की घेराबंदी में है। हर ओर सेना और स्वयंसेवक युद्ध के लिए तैनात कर दिए गए हैं। 

मारियुपोल पर लगातार बमबारी

दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल पर रूसी सेनाओं द्वारा लगातार बमबारी जारी है। यूक्रेन का कहना है कि एक मानवीय तबाही का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें 1,500 से अधिक नागरिक मारे गए हैं। सैकड़ों हजारों नागरिकों को निकालने के प्रयास बार-बार विफल रहे हैं।

मारियुपोल में मस्जिद पर हमला, 80 शरणार्थी मौदूद थे

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि हाल ही में, मारियुपोल में एक मस्जिद, जहां 80 नागरिक शरण ले रहे थे, पर रूसी सेना ने गोलाबारी की। नवीनतम उपग्रह फोटोज ने पूरे मारियुपोल में नागरिक बुनियादी ढांचे और आवासीय भवनों को व्यापक नुकसान दिखाया।

बलपूर्वक दक्षिणपूर्वी शहर पर कब्जा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव का रूसी सैनिकों द्वारा अपहरण कर लिया गया था, जिन्होंने बलपूर्वक आक्रमण किया और दक्षिणपूर्वी यूक्रेनी शहर पर कब्जा कर लिया।

9 ह्यूमन कॉरिडोर सफलतापूर्वक कर रहे काम

शनिवार को यूक्रेन के कई शहरों से लगभग 13,000 लोगों को निकाला गया था। उप प्रधान मंत्री ने कहा, शुक्रवार को बाहर निकलने में सफल होने वाले लोगों की संख्या लगभग दोगुनी है, क्योंकि खोले गए 14 मानवीय गलियारों में से नौ सफल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने दिया येरूशलम में पुतिन के मिलने का प्रस्ताव, बोले-नफ्ताली बेनेट करें मध्यस्थता

रूस की ये कैसी नैतिकता: महिलाओं और बच्चों पर सैनिकों ने बरसाई गोलियां, बच्चा समेत सात महिलाओं की मौत

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Medical Emergency: पाकिस्तान में मेडिकल इमरजेंसी! दवाओं के लिए तरस रहे लोग
Top 10 Morning News: पंजाब ब्लास्ट से हंटावायरस अलर्ट तक, देश और दुनिया के 10 ताज़ा अपडेट