रूस-यूक्रेन युद्ध: मिसाइल के अटैक में बिल्डिंग के हुए टुकड़े-टुकड़े, देखें कीव का खौफनाक वीडियो

यह वीडियो रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) के बीच छिड़े युद्ध की खौफनाक तस्वीर दिखाते हैं। इस युद्ध में नागरिकों को भी निशाना बनाया जाने लगा है। यह वीडियो यूक्रेन की राजधानी कीव(Kiev) का है। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाने पर ले लिया है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 26, 2022 7:49 AM IST / Updated: Feb 26 2022, 01:48 PM IST

वर्ल्ड न्यूज डेस्क. यह वीडियो रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) के बीच छिड़े युद्ध की खौफनाक तस्वीर दिखाते हैं। इस युद्ध में नागरिकों को भी निशाना बनाया जाने लगा है। यह वीडियो यूक्रेन की राजधानी कीव(Kiev) का है। इस युद्ध ने सारी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। यूक्रेन में ठीक अफगानिस्तान जैसी स्थिति बनने लगी है। लोग अपना घर-बार, शहर सबकुछ छोड़कर जान बचाने भागने पर मजबूर हैं। अच्छी-भली इमारतें धराशायी होने लगी हैं। यूनाइटेड नेशन(UN) के अनुसार, यूक्रेन से 1 लाख लोगों को पलायन हो गया है। लोग लगातार देश छोड़कर दूसरे देशों की ओर जा रहे हैं।  यह तस्वीर यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा(Ukraine Foreign Affairs Minister Dmytro Kuleba) ने शेयर करते हुए दुनिया से रूस को अलग-थलग करने की अपील की।  उन्होंने लिखा-रूस की मिसाइलों और ग्राउंड फोर्स ने हमारे शानदार, शांतिपूर्ण शहर कीव की एक आवासीय इमारत पर हमला किया। मैं दुनिया से मांग करता हूं कि रूस को पूरी तरह से अलग करो, राजदूतों को निष्कासित करो, तेल पर पाबंदी लगाओ, इसकी अर्थव्यवस्था बर्बाद करो। रूसी युद्ध अपराधियों को रोकें(Stop Russian war criminals!) (Source: Dmytro Kuleba)

pic.twitter.com/c3ia46Ctjq

Latest Videos

Russia Ukraine conflict: बर्बाद हो गया अच्छा-भला देश
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का 26 फरवरी को तीसरा दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाने पर ले लिया है। मेलिटोपोल शहर पर कब्जा करने के बाद रूसी सेना कीव में घुस आई है। इस बीच यूक्रेन ने भी 3500 रूसी सैनिकों, 02 टैंक, 14 विमान और 8 हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का बड़ा दावा किया है। अमेरिका ने यूक्रेन को रूस से लड़ने के लिए 600 मिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता देने का ऐलान किया है। बता दें कि गुरुवार(24 फरवरी) को भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया था। इसके बाद रूस की सेना ने यूक्रेन पर हवाई हमले शुरू कर दिए। इन हमलों बाद यूक्रेन की राजधानी कीव(Kyiv) के अलावा खार्किव, मारियुपोल और ओडेसा(Kharkiv, Mariupol and Odessa) में बर्बादी के मंजर दिखाई देने लगे हैं।

pic.twitter.com/KsmZqed28Z

pic.twitter.com/OHZ9tCn7xi

यह भी पढ़ें
Ukraine में फंसी इस एक्ट्रेस की फैमिली, 3 दिनों से लगातार हो रही बमबारी को लेकर सहमी, कहा- उन्हें कुछ हुआ तो..
रूस-यूक्रेन युद्ध: मौत उम्र नहीं देखती; रूसी हमले में यूं जान गंवा रहे मासूम; 10 इमोशनल और शॉकिंग तस्वीरें
रूस की यूक्रेन हमले के दौरान बमबारी में फंसे जर्मनी के विदेशी खुफिया प्रमुख, जानें कैसे वो वहां से निकल सके

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'
OMG! 53 दवाइयां क्वालिटी टेस्ट में फेल, एक तो है Paracetamol
दिल का दौरा पड़ते ही करें 6 काम, बच जाएगी पेशेंट की जान #Shorts
रोचक किस्साः गुजरात के भैंसों का कमाल, ब्राजील हो गया मालामाल
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख