Published : Feb 26, 2022, 08:46 AM ISTUpdated : Feb 27, 2022, 06:51 AM IST

Russia Ukraine War Live: फेसबुक के बाद अब YouTube ने रूस के सरकारी मीडिया आउटलेट को किया बैन

सार

वर्ल्ड डेस्क :  यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है। मौत की संख्या पता नहीं चल पा रही है, बताया जा रहा है कि कई सौ लोग घायल हैं। हजारों लोगों को बेघर होना पड़ रहा है। दूसरे दिन की बात करें तो कई जगहों पर रूसी हमलों की खबरें आईं। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि रूसी सैनिक राजधानी कीव में घुस गई है। उन्होंने दुनिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुनिया ने हमें अकेले छोड़ दिया है। पश्चिम देशों से हमें धीमी मदद मिली रही है। वहीं दूसरी तरफ रूस का कहना है कि यूक्रेन अगर सिलेंडर कर तो बातचीत मुमकिन है। यूक्रेन ने शुक्रवार देर रात दावा किया कि यूक्रेन संघर्ष में अब तक 1,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं। वहीं रूस के यूक्रेन पर हमला के बाद अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया। शुक्रवार को वोटिंग कराया गया। हालांकि, रूस के वीटो की वजह से प्रस्ताव पास नहीं हो सका। लेकिन भारत, यूएई व चीन ने रूस के खिलाफ वोटिंग नहीं की है।

पहले दिन का पूरा घटना क्रम पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- अमेरिका की दो टूक-China सोचे कि इतिहास के किस पक्ष की ओर खड़ा रहना चाहता

दूसरे दिन का पूरा घटना क्रम पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें- : हर युद्ध हमारी दुनिया को पहले से भी बदतर छोड़ देता-पोप

06:52 AM (IST) Feb 27

फेसबुक के बाद अब YouTube ने रूस के सरकारी मीडिया आउटलेट को किया बैन

YouTube ने शनिवार को रूसी राज्य के स्वामित्व वाले मीडिया आउटलेट RT और अन्य रूसी चैनलों को अपने वीडियो के साथ चलने वाले विज्ञापनों के लिए पैसे प्राप्त करने से रोक दिया है। इसके पहले फेसबुक भी ऐसा कर चुका है। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद लगातार प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। 

04:27 AM (IST) Feb 27

बुखारेस्ट से 250 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी

यूक्रेन में फंसे भारतीयों में 250 भारतीय नागरिकों को लेकर दूसरी फ्लाइट बुखारेस्ट से दिल्ली हवाई अड्डे पहुंच चुकी है। पहली फ्लाइट शनिवार की रात में मुंबई पहुंच चुकी थी।

 

12:46 AM (IST) Feb 27

ट्विटर ने रूस में कई यूजर्स को किया बैन

ट्विटर ने जानकारी दी है कि रूस में कुछ उपयोगकर्ताओं के लिए ट्विटर को प्रतिबंधित किया जा रहा है।

11:46 PM (IST) Feb 26

रूस ने सभी दिशाओं से हमले का दिया आदेश

रूस (Russia-Ukraine War) की ओर से दिए गए यूक्रेन से वार्ता प्रस्ताव खारिज होने के बाद युद्ध और तेज होता जा रहा है। रूस ने यूक्रेन (Ukraine) पर हमला तेज कर दिया है। युद्ध के तीसरे दिन रूस ने अपने सैनिकों को यूक्रेन में सभी दिशाओं से आगे बढ़ने का आदेश दिया है। कीव में कर्फ्यू (Curfew in Kyiv) लगा दिया गया है। 

10:05 PM (IST) Feb 26

250 भारतीयों को लेकर दिल्ली के लिए विमान ने भरी उड़ान

रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 250 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया के एक विमान ने उड़ान भरी है। यह विमान दिल्ली में लैंड करेगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दिल्ली आ रही दूसरी फ्लाइट के रविवार सुबह पहुंचने की उम्मीद है। हम अपने बच्चों को यूक्रेन की सीमाओं तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारी उन्हें सीमाओं से पड़ोसी देशों के हवाई अड्डों तक ले जा रहे हैं।

08:18 PM (IST) Feb 26

अमेरिका ने यूक्रेन को दी 350 मिलियन डॉलर की सैन्य सहायता

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि रूस के अकारण और अनुचित युद्ध से खुद को बचाने में मदद करने के लिए अमेरिकी रक्षा विभाग यूक्रेन को तत्काल सैन्य सहायता में अतिरिक्त 350 मिलियन डॉलर प्रदान करेगा।

06:37 PM (IST) Feb 26

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने PM Modi से की बात

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षा परिषद में राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया है। जेलेंस्की ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्हें रूस की आक्रामकता के बारे में सूचित किया। हमारी जमीन पर एक लाख से अधिक आक्रमणकारी हैं। वे आवासीय भवनों पर अंधाधुंध फायरिंग करते हैं। सुरक्षा परिषद में हमें राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया। एक साथ हमलावर को रोकें!"

 

06:10 PM (IST) Feb 26

फ्रांस ने जब्त की रूसी जहाज

एक सरकारी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि फ्रांसीसी समुद्री पुलिस ने एक जहाज को जब्त कर लिया। हंगरी में भारत के दूतावास ने भारतीयों को यूक्रेन से हंगरी के रास्ते निकालने के संबंध में एडवाइजरी जारी की है।
 

05:32 PM (IST) Feb 26

कीव के बेहद करीब पहुंची रूसी सेना

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसी बीच  ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी के बेहद करीब पहुंच गी है। रूसी सेना कीव से महज 30 किलोमीटर दूर है। 
 

05:30 PM (IST) Feb 26

एक लाख से अधिक लोग पौलेंड पहुंचे

पोलैंड का कहना है कि लगभग 100,000 लोग यूक्रेन से पार कर चुके हैं।  देश के उप आंतरिक मंत्री ने कहा  कि रूस के आक्रमण के बाद से यूक्रेन से लगभग 100,000 लोग पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि युद्ध की वजह से 1.20 लाख लोग ने अपना घर छोड़ दिया है और पड़ोसी मुल्कों में शरण ले ली है।  

03:58 PM (IST) Feb 26

यूक्रेन का दावा- रूसी हमले में मारे गए 198 आम नागरिक

रूस से जंग के बीच यूक्रेन ने दावा किया है।  जंग में उसके 198 आम नागरिकों की मौत हो गई है। यूक्रेन ने कहा कि मारे गए लोगों में तीन बच्चे  भी शामिल है। वहीं दूसरी तरफ पोलैंड ने कहा कि वह  रूस के विश्व कप मैच नहीं खेलेगा।  पोलैंड के फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सेज़री कुलेज़ा ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण पोलैंड अगले महीने रूस के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग फुटबॉल मैच नहीं खेलेगा। कुलेसजा ने ट्विटर पर कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूसी संघ की आक्रामकता के बढ़ने की वजह से पोलिश राष्ट्रीय टीम रूसी गणराज्य के खिलाफ मैच नहीं खेलेगी।"

03:45 PM (IST) Feb 26

पोलैंड ने की रूस पर हमले की निंदा

भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि पोलैंड और अन्य यूरोपीय संघ के देश रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले की निंदा करते हैं। पोलैंड और अन्य देश यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं। 
 

03:05 PM (IST) Feb 26

यूक्रेन का दावा- मार गिराए गए 3500 रूसी सैनिक

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसी बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन का कहना है कि उसने रूस के 3500 सैनिकों को मार गिराया है।  इसके अतिरिक्त 22 एयरक्राफ्ट और 100 टैंकों को तबाह किए हैं। 
 

02:32 PM (IST) Feb 26

यूक्रेन बॉर्डर पर लगा कई किलोमीटर लंबा सड़क जाम

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इसी बीच सैटेलाइट से कुछ तस्वीरें सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि कितनी भारी संख्या में लोग अपने घरों  को छोड़कर भाग रहे हैं। जिसके वजह से यूक्रेन बॉर्डर किलोमीटर लंबा सड़क जाम लग गया है।  

02:24 PM (IST) Feb 26

219 भारतीयों को लेकर पहली उड़ान रोमानिया से भारत के लिए रवाना-विदेश मंत्री

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा है कि यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना हुई। विदेश मंत्री ने बताया कि हम प्रगति कर रहे हैं। हमारी टीमें 24 घंटे ज़मीन पर काम कर रही हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहा हूं।

 

01:21 PM (IST) Feb 26

यूक्रेन में 'लंबे' युद्ध के लिए दुनिया को 'तैयार' रहना चाहिए-फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

यूक्रेन ने मुख्य कीव एवेन्यू पर रूसी हमले से  इनकार दिया है। वहीं ज़ेलेंस्की ने कहा कि पश्चिमी 'साझेदार' यूक्रेन को हथियार भेज रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने बड़ा दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में 'लंबे' युद्ध के लिए दुनिया को 'तैयार' रहना चाहिए।  
 

01:13 PM (IST) Feb 26

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र रोमानिया के बुखारेस्ट एयरपोर्ट पहुंचे

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र रोमानिया के बुखारेस्ट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। उनके चेहर पर खुशी देखी जा सकती है।  

12:57 PM (IST) Feb 26

कीव एयरपोर्ट के पास बड़ा धमाका

रूसी सैनिक यूक्रन की राजधानी कीव ्में घुस चुके हैं। इसी बीच कीव एयरपोर्ट के पास बड़ा धमाका हुआ है। इस विस्फोट से कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि किसी भी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। 

11:37 AM (IST) Feb 26

किसी को घबराने की जरूरत नहीं, सरकार कर रही व्यवस्था- जितेंद्र सिंह


केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यूक्रेन में छात्रों से उनके माता-पिताओं से और विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर से कॉल प्राप्त हो रही है। विदेश मंत्रालय लगातार आवश्यक व्यवस्था कर रहा है। किसी को घबराने की ज़रुरत नहीं है। छात्र दूतावास के संपर्क में रहें और एडवाइजरी का पालन करें।
 

11:21 AM (IST) Feb 26

रूस के 80 टैंक किए गए तबाह

रूस के जंग के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अब तक हमारे सैनिकों ने रूस के 80 टैंक और 20 से अधिक क्रूज मिसाइलों को तबाह कर दिया है।  वहीं अमेरिका के विमानों यूक्रेन सीमा के पास रोमानिया एयरस्पेस में देखा गया है। ऐसे में आशंका यही जताई जा रही है कि अमेरिका ही जल्द ही इस युद्ध में एंट्री होगी। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पहले ही कह चुके हैं कि उनकी सेना यूक्रेन में रूसी सैनिकों से लड़ने नहीं जाएगी। 
 

11:07 AM (IST) Feb 26

बुल्गारिया ने रूस के लिए अपना एयरस्पेस बंद किए

रूस और यूक्रेन के जंग का आज तीसरा दिन है। रूस के आक्रमण के बाद से दुनियाभर के देश कई सारे प्रतिबंध लगा रहे हैं। इसी बीच बुल्गारिया ने रूस के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया है। 

09:20 AM (IST) Feb 26

रूस ने नाजी शैली में की सैन्य कार्रवाई-यूक्रेन

एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स के बताया कि कीव में बार-बार तोपखाने के धमाकों की आवाज सुनी गई है।  वहीं 'यूएनएससी बैठक में यूक्रेन ने रूस पर हमला बोला है। यूक्रेन ने कहा कि रूस ने नाजी शैली में यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई की है। 
 

09:16 AM (IST) Feb 26

अधिकारियों से पूर्व समन्वय के बिना किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर न जाएं भारतीय नागरिक

भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाजरी में कीव (यूक्रेन) में भारतीय दूतावास ने कहा कि सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बॉर्डर पोस्ट पर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर न जाएं। भारत ने सभी सदस्य देशों से अंतरराष्ट्रीय कानून और UN चार्टर के सिद्धांतों का सम्मान करने का आह्वान किया क्योंकि ये आगे एक रचनात्मक रास्ता प्रदान करते हैं। भारतीय समुदाय की सुरक्षा विशेष रूप से फंसे हुए छात्र,यूक्रेन से उनकी निकासी प्राथमिकता है। 

यह भी पढ़ें- UNSC की इमरजेंसी मीटिंग में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर रूस का वीटो, भारत, यूएई और चीन ने नहीं किया वोट

09:13 AM (IST) Feb 26

यूक्रेन ने रूसी विमार को मार गिराया

यूक्रेन और रशिया की जंग का आज तीसरा दिन है। रूस लगातार आक्रामक होता जा रहा है। इसी बीच खबर आई है कि यूक्रेन कीव (एपी) से 40 किलोमीटर दक्षिण में एक शहर वासिलकिव पास पैराट्रूपर्स ले जा रहे रूसी विमान को तबाह कर दिया है। 
 

09:04 AM (IST) Feb 26

कीव में हथियार लेकर डटे आम नागरिक

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि आने वाले कुछ घंटे में रूसी सैनिक कीव पर बुरी तरह से हमला कर दिया है। यूक्रेन की हालात का अंदाज इसी से लगा सकते हैं कि वहां पर हथियार की दुकानों में हथियार खत्म हो गए है। आम नागरिक रूसी सैनिकों से मुकाबला करने के लिए हथियार लेकर डटे हुए हैं। 
 

08:53 AM (IST) Feb 26

रूस ने किया फेसबुक को देश में प्रतिबंधित

रूस के मीडिया नियामक शुक्रवार को कहा कि रूसी नागरिकों के अधिकारों का उल्लंघन करने के आरोप में फेसबुक (Facebook) को सेंसरशिप के दायरे में ला रहा है। फिलहाल, इसकी पहुंच सीमित की जा रही है। अमेरिकी टेक्निकल दिग्गज (American Tech Giant) पर यह सेंसरशिप सरकार के मीडिया चैनल्स और वेबसाइट को फेसबुक पर रेस्ट्रिक्ट करने के बाद लगाया जा रहा है। 
 

08:51 AM (IST) Feb 26

यूएन चीफ बोले- जंग का असर पड़ रहा पूरी दुनिया पर

यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि इस जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इसी के साथ ही उन्होंने रूसी सैनिकों को अपने बैरकों में लौटने को कहा है।