
मॉस्को। यूक्रेन-रूस युद्ध (Russia Ukraine war) के बीच अमेरिका और रूस के बीच की तल्खी बढ़ती जा रही है। अमेरिका, रूस पर लगातार प्रतिबंध बढ़ाने के साथ उसे आर्थिक रूप से बर्बाद करने की कोशिशों में लगा है, साथ ही यूक्रेन को हथियार और अन्य तरह से मदद भी कर रहा। उधर, अमेरिकी प्रतिबंधों के बदले में रूस ने भी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris), फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) सहित करीब 90 अमेरिकी और कनाडाई लोगों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।
गुरुवार को की रूस ने घोषणा
रूस ने गुरुवार को घोषणा किया कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, फेसबुक प्रमुख मार्क जुकरबर्ग और दर्जनों प्रमुख अमेरिकियों और कनाडाई लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि 29 अमेरिकियों और 61 कनाडाई लोगों पर यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें दोनों देशों के रक्षा अधिकारी, व्यापारिक नेता और पत्रकार भी शामिल हैं। यह प्रतिबंध अनिश्चित काल तक लागू रहेंगे।
अमेरिका के इन प्रमुख लोगों पर भी प्रतिबंध
अमेरिकन लोगों की सूची में एबीसी न्यूज टेलीविजन प्रस्तोता जॉर्ज स्टेफानोपोलोस, वाशिंगटन पोस्ट के स्तंभकार डेविड इग्नाटियस और रूस-केंद्रित मेडुजा समाचार साइट के संपादक केविन रोथरॉक शामिल हैं। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों में पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी और उप रक्षा सचिव कैथलीन हिक्स शामिल हैं।
कनाडा के इन लोगों पर बैन
कनाडाई लोगों की सूची का नेतृत्व कैमरन अहमद कर रहे हैं, जो प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो और कनाडा के विशेष अभियान बल कमांडर स्टीव बोइविन के संचार निदेशक के रूप में कार्य करते हैं।
रसोफोबिया के शिकार लोगों को किया प्रतिबंधित
विदेश मंत्रालय ने कहा कि सूची में दोनों देशों की रसोफोबिक नीतियों के लिए जिम्मेदार लोगों को शामिल किया गया है। इन लोगों ने रूस के खिलाफ काम किया है।
फेसबुक और मेटा पर प्रतिबंध के बाद जुकरबर्ग पर भी बैन
रूस ने पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया था। फेसबुक और इंस्टाग्राम, जुकरबर्ग की मेटा कंपनी का ही हिस्सा हैं। अब रूस ने इन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।
यह भी पढ़ें:
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।