रूस ने यूक्रेन के रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर रात भर किया हमला, रेडिएशन के खतरे पर सौंपी गई रिपोर्ट

यूक्रेन ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) के रेडियोएक्टिव वेस्ट फैसिलिटी साइट (Radioactive waste facility site) के पास मिसाइल से हमला किया। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 27, 2022 6:10 PM IST / Updated: Feb 27 2022, 11:47 PM IST

कीव। रूस के यूक्रेन पर हमले से परमाणु विस्फोट का भी खतरा बढ़ता जा रहा है तो दूसरी ओर रेडिएशन का भी खतरा बढ़ रहा है। शनिवार को रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) के रेडियोएक्टिव वेस्ट फैसिलिटी साइट (Radioactive waste facility site) के पास मिसाइल से हमला किया। इस हमले के बाद आसपास के क्षेत्रों में रेडिएशन का खतरा बढ़ गया है। रेडियोएक्टिव वेस्ट डिस्पोजल साइट पर हमले के बाद आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। 

यूक्रेन ने सौंपी परमाणु उर्जा एजेंसी रिपोर्ट

Latest Videos

यूक्रेन ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के अनुसार मिसाइलों ने कीव में एक रेडियोधर्मी वेस्ट डिस्पोजल की साइट पर रात भर हमला किया है। आईएईए डीजी राफेल मारियानो ग्रॉसी (Rafael Mariano Grossi) ने बताया कि इमारत को नुकसान या रेडियोधर्मी रिलीज के किसी भी संकेत की कोई रिपोर्ट नहीं थी। 

यह भी पढ़ें: रूस की बमबारी के बीच यूक्रेन के प्रेसिडेंट जेलेंस्की ने सहयोगियों संग वीडियो बनाया, बोले-हम अपनी स्वतंत्रता के लिए लड़ेंगे

रूस ने परमाणु प्रतिरोध बलों को हाई अलर्ट किया

रूस और यूक्रेन जंग (Russia Ukraine war) में अब परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अपने रक्षा प्रमुखों को देश के "प्रतिरोध बलों" (Deterrence forces) को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश दिया है। उन्होंने पश्चिमी देशों पर रूस के खिलाफ "असभ्य" कदम उठाने का आरोप लगाया है। रूस के परमाणु हथियारों को न्यूक्लियर डेटेरेंट फोर्स संभालती है। 

परमाणु निगरानी संस्था ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था बुधवार को यूक्रेन के बारे में एक आपात बैठक आयोजित करेगी। इस बैठक में 35 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पुतिन के इस फैसले का अमेरिका ने विरोध किया है। वहीं, नाटो के प्रमुख जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि व्लादिमीर पुतिन का रूसी सेना को अपने परमाणु बलों को उच्चतम स्तर पर अलर्ट पर रखने का आदेश "खतरनाक" और "गैर-जिम्मेदार" है।

गुरुवार को यूक्रेन पर हमला शुरू किया

रूस ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला शुरू किया था। रूस और यूक्रेन के बीच लड़ाई का मुख्य कारण यूक्रेन का अमेरिकी नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो का सदस्य बनने की कोशिश है। यूक्रेन का नाटो और यूरोपिय यूनियन से करीबी संबंध है। रूस ने अमेरिका से इस बात की गारंटी की मांग की थी कि यूक्रेन को नाटो का सदस्य नहीं बनाया जाएगा, लेकिन अमेरिका ने इससे इनकार कर दिया। रूस यूक्रेन के नाटो सदस्य बनने को अपनी सुरक्षा के लिए संकट के रूप में देखता है।

यह भी पढ़ें:

यूक्रेन का दावा: जवाबी हमले में रूस के 2800 सैनिकों को मार गिराया, 80 टैंक भी किए तबाह

नागरिक अधिकारों के उल्लंघन में रूस का Facebook पर सेंसरशिप की चाबुक, अमेरिकी दिग्गज कंपनी को बड़ा झटका

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

दिल्ली में काम करने वालों को CM Atishi का बड़ा गिफ्ट, अब नहीं रहेगी कोई टेंशन । Delhi Salary
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने जम्मू, जम्मू-कश्मीर में जनता को संबोधित किया
डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सबसे खतरनाक प्लान बना रहा ईरान, अमेरिकी एजेंसियां अलर्ट
बदलापुर कांड में नया सस्पेंस, वैन में मिले धब्बे और रिपोर्ट ने भी उड़ाए होश । Badlapur Akshay Shinde
'लगता है कलयुग आ गया' आखिर क्यों हाईकोर्ट को कहनी पड़ गई ये बात । Allahabad Highcourt