65 यूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी विमान क्रैश, 74 की मौत, आग का गोला बना प्लेन, देखें वीडियो

Published : Jan 24, 2024, 03:46 PM ISTUpdated : Jan 24, 2024, 07:29 PM IST
IL-76 military transport plane

सार

रूसी वायु सेना का एक माल वाहक विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान में 65 यूक्रेनी युद्धबंदी सवार थे। जमीन पर गिरते ही प्लेन आग का गोला बन गया। 

मास्को। रूसी एयर फोर्स का एक मालवाहक विमान IL-76 बुधवार को हादसे का शिकार हो गया है। घटना की जानकारी रूस के रक्षा मंत्रालय ने दी है। विमान में 65 यूक्रेनी युद्धबंदी और 6 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में 74 लोगों की मौत हुई है। 

 

 

रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि विमान में जंग के दौरान पकड़े गए 65 यूक्रेनी सैनिक थे। इन्हें अदला-बदली (रूसी युद्धबंदियों के बदले यूक्रेनी युद्धबंदियों की) के लिए बेलगोरोड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। विमान में छह चालक दल के सदस्य और तीन एस्कॉर्ट भी सवार थे। हादसा यूक्रेन की सीमा से लगे पश्चिमी बेलगोरोड क्षेत्र में हुआ।

सोशल मीडिया पर विमान हादसे का वीडियो शेयर किया गया है। इसमें बेलगोरोड क्षेत्र में बड़े विमान को गिरते और आग के गोले में बदलते देखा जा सकता है। वीडियो की सच्चाई सत्यापित नहीं हुई है।

रुटीन फ्लाइट पर था विमान
न्यूज एजेंसी RIA-Novosti ने रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले के बताया कि सुबह करीब 11 बजे (मॉस्को का समय 0800 GMT) एक IL-76 विमान रुटीन फ्लाइट के दौरान बेलगोरोड क्षेत्र में क्रैश हो गया। क्षेत्रीय गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने टेलीग्राम पर कहा कि हादसा राजधानी के उत्तर-पूर्व में कोरोचान्स्की जिले में हुआ। एक जांच टीम और आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं।

कीव में तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं हुई। स्थानीय मीडिया ने यूक्रेन के रक्षा बलों के सूत्रों के हवाले से कहा कि उसके सशस्त्र बलों ने विमान को मार गिराया है। विमान से मिसाइलों को ले जाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- BRICS: भारत-रूस डिजिटल अर्थव्यवस्था तैयार करने पर सहमत, जानें कैसे पूरा होगा यह एजेंडा

चार इंजन वाला बड़ा विमान है IL-76

IL-76 बड़े आकार का मालवाहक विमान है। इसे चार इंजन से ताकत मिलती है। यह 47 टन वजन लेकर उड़ान भर सकता है। विमान का इस्तेमाल सैनिकों और साजो-सामान ढोने में होता है।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई राजनयिक फिलिप ग्रीन ने कहा- ‘भारत पहले से ज्यादा कांफिडेंट-हम स्वागत करते हैं’

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिना डरे बाड़ फांदकर भारत में कुछ यूं घुसते हैं बांग्लादेशी, यकीन ना हो तो देख लो ये वीडियो!
12 टुकड़ों में बटने जा रहा पाकिस्तान, जानें Shehbaz Sharif सरकार के प्लान की असली कहानी